फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पूर्व सीएम बंसीलाल ने एसवाईएल निमार्ण में शुरू से डाली बाधाएं : अभय

पूर्व सीएम बंसीलाल ने एसवाईएल निमार्ण में शुरू से डाली बाधाएं : अभय

Wed, 18 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सीएम बंसीलाल ने एसवाईएल निमार्ण में शुरू से डाली बाधाएं : अभय
एसवाईएल का पानी नहीं मिलने तक इनेलो-बसपा गठबंधन बनाता रहेगा दबाव : अभय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। एसवाईएल नहर निर्माण के लिए इनेलो एवं बसपा गठबंधन ने मंगलवार को भिवानी के अनाज मंडी में गिरफ्तारियां दी। मौके पर मौजूद ड्यूटी मैजिस्ट्रेट एसडीएम सतीश कुमार ने सभी को जमानत पर रिहा कर दिया। रैली में प्रतिपक्ष नेता अभय चौटाला सहित सभी नेताओं ने दो घंटे तक सरकार को कोसा। नेता विपक्ष ने भी कहा कि सरकार के किसी संतोषजनक आश्वासन के अभाव में इनेलो आगामी विधानसभा सत्र को भी बाधित करेगा। सरकार पर इनेलो-बसपा गठबंधन तब तक दबाव बनाता रहेगा जब तक केंद्र और राज्य सरकार मिलकर हरियाणा को उसके हिस्से का नदी जल एसवाईएल के माध्यम से नहीं दिलवा देती। इसके अतिरिक्त दादूपुर-नलवी नहर के निर्माण को फिर से शुरू करने और मेवात क्षेत्र के लिए आगरा कैनाल से समय पर जल लाने के लिए भी गठबंधन निरंतर प्रयास करता रहेगा।
चौटाला ने कहा कि इस नहर के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण योगदान चौधरी देवीलाल का है जिन्होंने इसे प्रारंभ करने के लिए पंजाब सरकार को पहले एक करोड़ रुपये की राशि दी थी। उसके बाद वर्ष 1987 में मुख्यमंत्री बनने पर चौधरी देवीलाल ने ही नहर निर्माण के अधिकांश कार्य को पूरा करवा लिया था। इसके बाद चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने अपने प्रयासों से एसवाईएल नहर के मुकद्दमे की पैरवी उच्च एवं सर्वोच्च न्यायालय में सफलतापूर्वक करवाई।
विज्ञापन

मोदी सरकार ने झूठे वादे कर जीता चुनाव
नेता विपक्ष ने मोदी सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा ने वर्ष 2014 के चुनाव को झूठे वादों की नींव पर जीता था। इसके अतिरिक्त तब जनता बदलाव की तलाश में थी और कांग्रेस का कोई अन्य विकल्प न होने के कारण भाजपा को बहुमत दिया गया। परंतु अब देश में तीसरा मोर्चा एक ठोस विकल्प के रूप में उभरा है और जहां जनता लोकसभा में बहन मायावती के नेतृत्व में इस मोर्चे को समर्थन देगी वहीं राज्य में इनेलो और बसपा का गठबंधन विधानसभा चुनाव में विजय हासिल करेगा। राज्य बसपा के अध्यक्ष प्रकाश भारती ने कहा कि इनेलो-बसपा का गठबंधन एक मजबूत चट्टान की तरह अडिग है क्योंकि दोनों दलों के लिए जनकल्याण सर्वोपरि है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इनेलो और बसपा में टिकटों को लेकर भी विवाद को लेकर कोई मसला नहीं है। क्योंकि इसका बंटवारा उसी दिन हो गया था जिस दिन यह गठबंधन ठोस रूप में लोगों के सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू ना कर किया किसानों से धोखा
इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि भाजपा ने किसानों के साथ स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट की सिफारिशों को लागू करने के मामले में धोखा किया है। सही लागत मूल्य के अनुपात में मुनाफा न देकर भाजपा द्वारा जो किसान हितैषी होने का ढोल पीटा जा रहा है जो एक भद्दा मजाक बताया है। प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में, विशेषकर कानून व्यवस्था के मामले में, असफल रही है।
- इन्होंने दी गिरफ्तारी
अभय सिंह चौटाला, अशोक अरोड़ा, प्रकाश भारती, दुष्यंत चौटाला, पूर्व सीपीएस रामपाल माजरा, बसपा प्रभारी हरबक्श सिंह, इनेलो सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी व रामकुमार कश्यप, पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत, इनेलो विधायक रणबीर प्रजापति, ओमप्रकाश बरवा, अनूप धानक, प्रो. रविंद्र बलियाला, बलकौर सिंह, रामचंद कंबोज, मक्खन लाल सिंगला, बसपा प्रदेश सचिव कृष्ण जमालपुर, कर्ण चौटाला, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण आत्रेय, नरेंद्र गागड़वास, सभी विधायक-पूर्व विधायकों सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दीं।
शहर में बनी जाम की स्थिति
अनाज मंडी में जेल भरो आंदोलन के चलते शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई रही। लोहारू अनाज मंडी पुल व रेलवे फाटक पर करीब एक घंटे तक जाम लगा। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंच जाम खुलवाया।


दरिया की जिद है रास्ता नहीं दूंगा, पर तय हमने भी कर लिया समुद्र को पार करना है: दुष्यंत
भिवानी। आज फिर जेल भरो आंदोलन के समापन समारोह में दुष्यंत चौटाला शायराना अंदाज में दिखे। आंदोलन के समापन समारोह में उमड़े जनसैलाब को संबोधन के दौरान दुष्यंत ने कहा कि ‘दरिया की जिद है रास्ता नहीं दूंगा... पर तय हमने भी कर लिया समुद्र को पार करना है। सांसद के इन पंक्तियों से पंडाल में देकर तक तालियाें की गड़गड़ाहट से गूंजती रहा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश आ चुका है परंतु प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार एसवाईएल नहर को लेकर टस से मस नहीं हो रही है। सांसद दुष्यंत चौटाला ने अपने पिता एवं भिवानी से सांसद रहे अजय चौटाला का जिक्र किया तो..एक बार पंडाल में खामोशी सी पसर गई। लेकिन जैसे ही दुष्यंत ने सड़क पर गढ्ढे, खेत बिन पाणी, अजय नै याद करै उसकी भ्याणी कहा तो पंडाल में मौजूद लोगों का जोश चरम पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed