फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सड़क निर्माण कार्य में गड़बड़ी को लेकर दुकानदारों ने रोका कार्य

सड़क निर्माण कार्य में गड़बड़ी को लेकर दुकानदारों ने रोका कार्य

Sun, 17 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण कार्य में गड़बड़ी को लेकर दुकानदारों ने रोका कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तोशाम। गांव ईश्रवाल में पीडब्लूडी की ओर से सड़क किनारे इंटरलोकिंग ईंटों से मार्ग बनाया जा रहा है। इस मार्ग में ग्रामीणों ने ठेकेदार पर सामग्री का सही तरीके से प्रयोग ना करने का आरोप लगाया है। दुकानदारों व ग्रामीणों ने इसका विरोध कर कार्य को बंद करवा दिया। ग्रामीणों व ठेकेदारों ने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों से इसमें सही सामग्री का प्रयोग करवाने की मांग की है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा हसान से देवास तक तीन करोड़ रुपये की लागत से सड़क बनाई गई है जिसके साथ ही गांव ईश्रवाल में सड़क के एक तरफ इंटरलोकिंग ईंटों से चार मीटर तक मार्ग बनाना था। मार्ग बनाने के लिए ठेकेदार ने शनिवार से कार्य शुरू किया था। मार्ग को बनता देख सामग्री की जांच करने के लिए ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मौके पर आकर देखा तो मार्ग का निर्माण सीधा रेत डालकर उसके उपर ईंट लगाते पाए गए। इस पर ग्रामीणों व दुकानदारों ने मिलकर इसका विरोध किया और कार्य को वहीं रूकवा दिया। मौके पर पहुंचे बलबीर, अमरजीत, प्रधान उमेद, सतबीर आदि ने बताया कि मार्ग का निर्माण जिस तरीके से किया जा रहा है वह गलत है। ग्रामीणों ने इस समस्या से विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाकर कार्य को रुकवा दिया है।
विज्ञापन

इस बारे में लोक निर्माण विभाग के जेई मोहित ने बताया कि शिकायत आई है। कार्य को बंद करवा दिया है। जेई ने बताया कि मार्ग में सही सामग्री लगवाई जाएगी इसमें कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed