फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पुण्यतिथि पर पूर्व सीएम बंसीलाल को याद किया

पुण्यतिथि पर पूर्व सीएम बंसीलाल को याद किया

Thu, 29 Mar 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर पूर्व सीएम बंसीलाल को याद किया
पुण्यतिथि पर पूर्व सीएम बंसीलाल को याद किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
पूर्व सीएम चौधरी बंसीलाल की 12वीं पुण्यतिथि पर उन्हें प्रदेश भर में याद किया गया। उनकी पौत्री एवं पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने हालुवास गेट स्थित चौधरी बंसीलाल मेमोरियल पार्क और उनके पैतृक गांव गोलागढ़ जाकर समर्थकों के साथ श्रंद्धाजलि दी।
बुधवार को अपने दादा बंसीलाल को याद करते हुए पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने कहा कि बंसीलाल आधुनिक हरियाणा के निर्माता थे। जिन्हें आज सच्चाई व ईमानदारी के प्रतीक व जुबां के धनी के तौर पर प्रदेश के लोग बड़े प्यार से याद करते हैं। इस अवसर पर रामप्रताप शर्मा, देवराज महता, मदन ठेकेदार, परमजीत मडडू, शीशराम मेचू, अशेाक ढोला, हरी सिंह सांगवान, शशीराम चेयरमैन, जगदीप सांगवान, अमर सिंह, रविंद्र खरे, विजय खोरड़ा, राजबाला, मुकेश पहाड़ी, सविता देवी, रणबीर निमडीवाली, सतबीर सिरसी, दिलबाग निमड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, चौधरी बंसीलाल के पुण्यतिथि के मौके पर गांव गोलागढ़ में उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित करते हुए पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने कहा कि चौधरी बंसीलाल सही मायनों में हरियाणा निर्माता हैं। उनके द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की लेकर आज पूरे देश भर में उनको याद किया जाता है। इस मौके पर मास्टर बलवान सिंह, पूर्व सरपंच रघुवीर सिंह, पूर्व सरपंच राज सिंह, भूपेश, पूर्व पार्षद बलजीत सिंह बलवा, संदीप खरकिया, पूर्व सरपंच अजीत सिंह, पूर्व सरपंच अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed