{"_id":"5ab2b5bb4f1c1bbc758b6d53","slug":"51521661371-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रस्तावित तबादला नीति के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रस्तावित तबादला नीति के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तबादला नीति के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
लोहारू। राज्य सरकार की प्रस्तावित तबादला नीति के विरोध में परिवहन सब डिपो के कर्मचारियों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने तबादला नीति को सरल बनाए जाने की मांग की।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सब डिपो लोहारू के प्रधान सुरेश फरटीया ने कहा कि सरकार निरंतर कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर अपनी मर्जी के नियम थोप रही है। सरकार की तानाशाही का डटकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार रोडवेज विभाग में नई तबादला नीति को लागू करने जा रही है जिसके तहत एक कर्मचारी को दस स्थानों का विकल्प दिया जाएगा जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि दस के बजाय सरकार को तीन स्थानों का विकल्प देते हुए कर्मचारियों को घर के निकट स्थानों पर तबादले की सुविधा प्रदान करनी चाहिए। इस मौके पर सुरेंद्र गोठड़ा, सुरेश फरटीया, सुमेर पटौदी, कर्मवीर सिंह, रणवीर सिंह, रमेश लांबा सहित रोडवेज विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो: 03