फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   राशन कार्ड मामले में पार्षद पति अशोक के समर्थंन में उतरे वार्डवासी

राशन कार्ड मामले में पार्षद पति अशोक के समर्थंन में उतरे वार्डवासी

Sun, 18 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड मामले में पार्षद पति अशोक के समर्थंन में उतरे वार्डवासी
राशन कार्ड मामले में पार्षद पति अशोक के समर्थन में उतरे वार्डवासी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
सीएम फ्लाइंग दस्ते द्वारा सेवा नगर में छापा मारकर राशन कार्ड बनाने के 150 रुपये अवैध रूप से आवेदन फीस लिये जाने के मामले में फंसे वार्ड नंबर 19 की पार्षद किरणबाला के पति मा. अशोक के समर्थन में वार्डवासी उतर आए हैं। इस मामले को लेकर वार्ड निवासियों ने शनिवार को डीएसपी हेडर्क्वाटर जगत सिंह मोर से मुलाकात की। उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि इस मामले में अशोक को गलत तरीके से फंसाया गया है। अशोक को तो यह जानकारी तक नहीं थी कि आवेदन फीस कितनी ली जा रही है। वार्ड वासियों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उसका नाम इस मामले से निकाले जाने की गुहार लगाई।

सेवा नगर स्थित जोगियाों की धर्मशाला में बुधवार को दादरी गेट पर सीएससी सेंटर चलाने वाले वार्ड नंबर 13 के पार्षद मा. प्रवीण द्वारा अपने कारिंदे नीरज को भेज कर पीले राशन कार्ड के लिए आवेदन फार्म भरवाए जा रहे थे। इस एवज में 150 रुपये फीस ली जा रही थी, जबकि यह फीस महज दस रुपये ही थी। सीएम फ्लाइंग दस्ते ने वहां छापा मारकर इस फर्जीवाड़े का भंड़ाफोड़ किया। बीटीएम पुलिस चौकी ने इस मामले में मुख्य आरोपी नीरज, पार्षद प्रवीण मास्टर व वार्ड नंबर 19 की पार्षद किरणबाला के पति मा. अशोक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले को लेकर शनिवार को वार्ड 19 निवासी मूलचंद, समेंद्र सिंह, रमेश, पूर्णचंद, रामधारी, रामसिंह, राजबीर, मुकेश, लीलूराम, बिजेंद्र सहित अनेक वार्डवासी हेडर्क्वाटर डीएसपी जगतसिंह मोर से मिले। उन्होंने अशोक को निर्दोष बताते हुए इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाए जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वार्ड के लोगों केा अशोक फार्म भरवाने के लिए बुलाकर जरूर लाया था, लेकिन उसे नहीं पता था कि राशन कार्ड आवेदन फीस कितनी ली ला रही है। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर मा. अशोक का नाम मामले से निकाले जाने की मांग की। डीएसपी ने वार्ड के लोगों को इस मामले की निष्पपक्ष जांच करवाए जाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed