{"_id":"fa3ede6cd90e6b50fdf2743497a00f06","slug":"500-hens-killed-from-poision-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीले पानी पीने से 500 मुर्गियों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीले पानी पीने से 500 मुर्गियों की मौत
भिवानी
Updated Wed, 16 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव काकड़ौली सरदारा के एक पॉल्ट्री फार्म में जहरीला पानी पीने से पांच सौ मुर्गियों की मौत हो गई। पॉल्ट्री फार्म मालिक की शिकायत मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव काकड़ौली सरदारा निवासी हरपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में वह अपने खेत में पॉल्ट्री फार्म में मुर्गी पालन के सहारे अपने परिवार की आजीविका चलाता है। बुधवार सुबह उसने अपने मुर्गी प्रजनन केन्द्र में जाकर देखा तो उसकी पांच सौ से अधिक मुर्गियां अचेत अवस्था में पड़ी थीं।
विज्ञापन
उसने तुरंत चिकित्सक को मौके पर बुलाया। चिकित्सक ने बताया कि सभी मुर्गियां मर चुकी हैं, साथ ही उन्होंने पेयजल में जहरीला पदार्थ की संभावना जताई। किसान ने बताया कि देर रात उनके मुर्गी पालन को पेयजल आपूर्ति करने वाली पानी की टंकी में कोई अज्ञात व्यक्ति जहरीला पदार्थ मिला गया। पानी पीने से सभी मुर्गियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर पानी की टंकी और मरी हुई मुर्गियों की जांच शुरू की।
विज्ञापन