फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   4500 certificates stuck in ten days due to non-functioning of Saral portal

Bhiwani News: सरल पोर्टल न चलने के कारण दस दिनों में अटके 4500 सर्टिफिकेट

Sun, 08 Jun 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 08 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
4500 certificates stuck in ten days due to non-functioning of Saral portal
सीएससी सेंटर में दस्तावेज बनवाने के लिए आवेदन करवाते युवा। 
भिवानी। सरल पोर्टल सीईटी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों के लिए कठिन पोर्टल बना हुआ है। पिछले 10 दिनों से पोर्टल सुचारू रूप से न चलने के कारण अभ्यार्थियों के आवेदन करने के जरूरी सटिर्फिकेट नहीं बन पा रहे हैं। जिले में करीब 4500 सर्टिफिकेट अटके हैं।
विज्ञापन

पोर्टल न चलने के कारण सर्टिफिकेट बनवाने के लिए युवाओं को सरल केंद्र व सीएससी केंद्रों पर चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। हर रोज लगभग 500 अभ्यर्थी अपने सर्टिफिकेट बनवाने के लिए सरल केंद्र व सीएससी केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। पोर्टल न चलने के कारण युवाओं को बिना काम करवाए ही लौटना पड़ रहा है। इस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, 29 मई से सरकार द्वारा सीईटी फाॅर्म भरने के लिए पोर्टल खोला गया है। ऐसे में फाॅर्म भरने के लिए युवाओं को अपने अपडेट सर्टिफिकेट अपलोड करवाने अनिवार्य है। सटिर्फिकेट बनवाने के लिए सरल पोर्टल पर आवेदन किया जाता है। सीईटी फार्म में अपडेट डॉक्यूमेंट अनिवार्य होने के कारण अपने-अपने कागजात बनवाने वाले युवाओं की संख्या ज्यादा बढ़ गई है। जिसके कारण सरल पोर्टल पर दबाव बढ़ने के कारण पोर्टल धीमा चल रहा है।
विज्ञापन

केवल रात के समय ही 12 से 3 तीन बजे तक पोर्टल सुचारू चलने के कारण सीएससी संचालक रात को एससी, बीसी, रिहायशी व ईडब्ल्यूएस के लिए अप्लाई कर रहे हैं। वहीं रात को अप्लाई करने के लिए सीएससी संचालक युवाओं से 100 से 150 रुपये अतिरिक्त चार्ज वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed