फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   44 roadways buses with BS4 engines will be replaced from Bhiwani depot, 60 new buses will be provided in return

Bhiwani News: भिवानी डिपो से बदली जाएंगी बीएस 4 इंजन की 44 रोडवेज बसें, बदले में मिलेंगी 60 नई बसें

Wed, 10 Sep 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 10 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
44 roadways buses with BS4 engines will be replaced from Bhiwani depot, 60 new buses will be provided in return
शहर का सामान्य बस अड्डा। 
भिवानी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल भिवानी के रोडवेज डिपो से अधिक प्रदूषण करने वाली बीएस-4 इंजन की 44 बसें अन्य डिपो में भेजी जा रही हैं। इसके बदले में भिवानी डिपो को 60 नई रोडवेज बसें दी जाएंगी। अन्य डिपो में भेजी जाने वाली बसों की तुलना में भिवानी डिपो को 16 बसें अधिक मिलेंगी जिससे जिले में रोडवेज की परिवहन व्यवस्था बेहतर होगी और यात्रियों को सुविधा मिलेगी। डिपो में पहले ही 30 नई बसें पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन

एनजीटी के आदेशानुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हर साल अक्तूबर से दिसंबर तक बढ़ने वाली प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए समय रहते तैयारी की जा रही है। इसके तहत अधिक प्रदूषण करने वाले वाहनों को बदलने के आदेश परिवहन विभाग को दिए गए हैं। भिवानी डिपो से बीएस-4 इंजन वाली बसें अन्य जिलों के डिपो में भेजी जा रही हैं जबकि भिवानी डिपो को बीएस-6 इंजन की नई बसें प्राप्त होंगी।
विज्ञापन


30 बसें अन्य डिपो में भेजी जा चुकी
भिवानी डिपो से कुल 30 बसें कुरुक्षेत्र सहित अन्य डिपो भेजी जा चुकी हैं। इसके अलावा 3 बसें करनाल, 2 जींद, 3 यमुनानगर और 2 बसें चंडीगढ़ डिपो में भेजी गई हैं। बची चार बसों को मुख्यालय के आदेश पर अन्य डिपो में भेजा जाएगा। नई बसों के अतिरिक्त मिलने से प्रदूषण नियंत्रण और यात्रियों की सुविधा दोनों बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवानी डिपो में केवल अशोक लीलैंड कंपनी की बसें होंगी
परिवहन विभाग ने सभी रोडवेज डिपो में टाटा कंपनी की बसें एक ही डिपो में भेजने के आदेश दिए हैं। इसके तहत भिवानी डिपो से दो टाटा बसें अन्य डिपो में भेजी गई हैं। अब डिपो में केवल अशोक लीलैंड और आयशर कंपनी की मिनी और वातावरण अनुकूलित बसें उपलब्ध होंगी।



विभाग के आदेश पर भिवानी डिपो से बीएस-4 इंजन की 44 बसें अन्य डिपो में भेजी गई हैं। इसके बदले में डिपो को 60 नई बसें मिलेंगी। फिलहाल भिवानी डिपो में 30 नई रोडवेज बसें पहुंच चुकी हैं। बची 30 बसों की प्रक्रिया जारी है। - दीपक कुंडू, जीएम, भिवानी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed