{"_id":"6411ed0cdd44623ef2010257","slug":"44-cheaters-caught-in-hbse-12th-english-exam-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"HBSE 12th English Exam: पकड़े गए आठ 'मुन्ना भाई', दूसरे की जगह दे रहे थे परीक्षा, नकल के 44 मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HBSE 12th English Exam: पकड़े गए आठ 'मुन्ना भाई', दूसरे की जगह दे रहे थे परीक्षा, नकल के 44 मामले दर्ज
Wed, 15 Mar 2023 09:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 15 Mar 2023 09:36 PM IST
सार
खरखौदा परीक्षा केंद्र पर दो बाहरी युवक पर्चियां लेकर परीक्षार्थियों को नकल करा रहे थे। बोर्ड उड़नदस्ते की टीम ने आरोपियों को दबोचा है। केंद्र अधीक्षक ने केस दर्ज करा पुलिस के हवाले किए। सात पर्यवेक्षकों को भी कोताही बरतने पर कार्यभार मुक्त किया गया है।
विज्ञापन
जांच करते अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में सोनीपत के खरखौदा के एक परीक्षा केंद्र पर दो बाहरी युवकों को परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को पर्ची से नकल कराते हुए रंगेहाथ उड़नदस्ता की टीम ने धरदबोचा। चेकिंग के दौरान दोनों युवकों के मोबाइल फोन में हाथ से लिखी नकल की पर्चियां पाई गई। केंद्र अधीक्षक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराई गई। वहीं, दोनों को मौके पर ही पुलिस के हवाले कर दिया। परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देते आठ फर्जी परीक्षार्थी भी पकड़े गए।
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड की बुधवार को प्रदेशभर में बारहवीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा कराई गई। परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देते आठ फर्जी परीक्षार्थी पकड़े। वहीं, सात पर्यवेक्षकों को भी कोताही बरतने पर कार्यभार मुक्त किया। नकल के 44 केस दर्ज किए गए। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव उड़नदस्ते ने सोनीपत के खरखौदा के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा।
विज्ञापन
इस दौरान खरखौदा के तीन परीक्षा केंद्रों पर नकल के 10 केस दर्ज किए। केंद्र में दो युवाओं को भी नकल कराते पकड़ा। इनके मोबाइल चेक किए तो उनके अंदर नकल की पर्चियों की फोटो मिली। इनके खिलाफ केंद्र अधीक्षक ने एफआईआर दर्ज करा उन्हें पुलिस के हवाले किया गया। इसी केंद्र में पर्यवेक्षक संगीता देवी जेबीटी को कार्यभार मुक्त किया गया।
विज्ञापन
बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार उड़नदस्ते ने तोशाम के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर नकल के छह केस दर्ज किए। बोर्ड के संयुक्त सचिव डॉ पवन कुमार उड़नदस्ते ने रोहतक और पलवल के परीक्षा केंद्रों पर नकल के 26 केस दर्ज किए और एक प्रतिरूपण का मामला पकड़ा। रोहतक के वैश्य वमावि और हांसी के उगालन में दो फर्जी परीक्षार्थी भी परीक्षा देते पकड़े। केंद्र अधीक्षक ने दोनों फर्जी और दोनों असली परीक्षार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
हांसी एसडीएम उड़नदस्ते ने खरबला खेड़ा केंद्र पर तैनात पर्यवेक्षक सोहन सिंह और ढिगावा जाटान परीक्षा केंद्र पर नियुक्त पर्यवेक्षक कुलदीप शर्मा को कार्यभार मुक्त किया है। बोर्ड अध्यक्ष स्पेशल उड़नदस्ता ने कंसाला परीक्षा केंद्र के पर्यवेक्षक सरिता, बरवाला सिरसौद पिचपडी केंद्र पर तैनात पर्यवेक्षक जयप्रकाश, समसपुर केंद्र के पर्यवेक्षक नरेंद्र और रतनथल केंद्र पर तैनात गुगनी देवी को कार्यभार मुक्त किया है।