{"_id":"5b450eeb4f1c1b5d478b5d87","slug":"41531252459-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलिंगा के निजी स्कूल संचालक ने कंपार्टमेंट की फीस के रूप में छात्रा से मांगे दस हजार रूपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलिंगा के निजी स्कूल संचालक ने कंपार्टमेंट की फीस के रूप में छात्रा से मांगे दस हजार रूपये
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। गांव कलिंगा के निजी स्कूल निदेशक के द्वारा कंपार्टमेंट का फार्म भरने के लिए 10 हजार रुपये मांगने व सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता अपनी समस्या और स्कूल निदेशक के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए एसपी कार्यालय पहुंची और एसपी को मामले की जानकारी दे स्कूल निदेशक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मंगलवार को शिकायत लेकर लघु सचिवालय पहुंची गांव कलिंगा की एक छात्रा ने बताया कि वह कलिंगा स्थित निजी स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा है और बोर्ड परीक्षा में उसके अकाउंट विषय में कंपार्टमेंट आ गई। जब वह 21 जून को कंपार्टमेंट का फॉर्म भरने के लिए अपनी मां के साथ स्कूल गई तो स्कूल निदेशक ने कंपार्टमेंट की फीस 10 हजार रुपये मांगी। स्कूल निदेशक ने कहा कि 10 हजार रुपये लाओगे तो तुम्हारा फॉर्म भर दूंगा। जब निदेशक से उसकी मां ने निवेदन किया की वे बहुत गरीब हैं उनके दो लड़कियां और एक छोटा लड़का है लेकिन उनकी एक नहीं सुनी और वहां से भगा दिया। उसके बाद उन्होंने नेट से कंपार्टमेंट फीस का पता किया तो पता चला कि 27 जून तक लेट फीस समेत फीस 1200 रुपये हैं और 30 जून तक 5 हजार रुपये हैं। इसके बाद वे दोबारा स्कूल में गए और निदेशक को नेट के माध्यम से फीस के बारे में जानकारी दी तो उन दोनों के साथ अभद्र व्यवहार किया और गालियां देते हुए धक्के मारकर स्कूल से बाहर निकाल दिया तथा दोबारा स्कूल में आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने बताया कि जब आरोपी के बारे में पता किया तो पता चला कि यह पहले भी धोखाधड़ी के एक केस में संलिप्त है।