{"_id":"5ad79fb54f1c1b5c098b5481","slug":"41524080565-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीमा उठान, मंडी फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीमा उठान, मंडी फुल
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनाज मंडी में नहीं बची जगह, किसान सड़क पर गेहूं उतारने को मजबूर
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
गेहूं का धीमा उठान होने से किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। अनाज मंडी गेहूं की बोरियों से पूरी तरह से पटी पड़ी है। स्थिति यह है कि जगह की तंगी के चलते किसान सड़क पर गेहूं उतारने को मजबूर हैं।
खरीद से पहले किए मार्केट कमेटी के दावों की हवा निकलनी शुरू हो गई है। गेहूं के धीमे उठान की वजह से किसानों को अभी से ही अपना पीला सोना रखने के लिए सड़कों का सहारा लेना पड़ रहा है। मंडी में साढ़े तीन लाख गेहूं की बोरियों भरी गई हैं, जिसमें में से केवल एक लाख बोरियों ही मंडी से गोदाम में पहुंच पाई हैं। दूसरी तरफ गेहूं की आवक तेजी से बढ़ रही है, लेकिन मंडी में उठान की प्रक्रिया धीमी होने से किसानों को अपना पीला सोना सड़क के बीच में रखना पड़ रहा है, जिससे पूरा दिन वाहनों की आवाजाही होती रहती है। मंडी के चार शेड भी पूरी तरह से गेहूं की बोरियों से भरे पड़े हैं। उठान प्रक्रिया धीमी होने से शेड के नीचे, सड़क के किनारे व दुकानों के सामने बोरियों को जोड़ा जा रहा है।