फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बेटियों से दरिंदगी के विरोध में प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका

बेटियों से दरिंदगी के विरोध में प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका

Thu, 19 Apr 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बेटियों से दरिंदगी के विरोध में प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका
बेटियों से दरिंदगी के विरोध में प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहल।
देश, प्रदेश में बेटियों के साथ हो रही दुष्कर्म और अत्याचार की घटनाओं को लेकर इनसो कार्यकर्ताओं ने जोरदार रोष प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड के सामने भाजपा सरकार का पुतला जलाया। इनसो कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा ने जो बेटी बचाने का नारा दिया था। मगर अब देश और प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं रही है।
बुधवार को बड़ी संख्या में इनसो कार्यकर्ता इनसो लोहारू के अध्यक्ष दिनेश सिहाग के नेतृत्व में मैन बाजार में एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिनेश सिहाग ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकारें बेटियों की हिफाजत करने में विफल रही है। देश में ऐसा माहौल बन गया है, जिससे बेटी, बहन न दिन में सुरक्षित रही है, न रात को। आए दिन बेटियों पर हो रही अत्याचारों के बाद भी भाजपा सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है। लेकिन, इनसो प्रदेश में हो रही अनाचार की घटनाओं को सहन नहीं करेगा और सरकार को बेटियों के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने को मजबूर कर देगा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने बेटियों की सुरक्षा के लिए स्लोगन लिखी पट्टियां लेकर बाजार से लेकर बस स्टैंड तक प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाकर सरकार से बेटियों की सुरक्षा की मांग की। इस अवसर पर इनसो कॉलेज प्रधान हिमत जावला बहल, प्रवीण सिहाग, अजीत सुरपुरा, नवीन सुरपुरा, संदीप नांगल, मीरसिंह पातवान, ढीलू पातवान, नवीन, मुकेश, सुरेश गोकलपुरा, सुरेंद्र, विकास, राहुल जांगड़ा, अजय, कालू, संदीप लाखलाण, राजेश, कृष्ण गोदारा, हितेश कस्वां, मनीष कौशिक सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो : 01
कैप्शन : बस स्टैंड के समक्ष भाजपा सरकार का पुतला फूंकते हुए इनसो कार्यकर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed