फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना में 623 प्रशिक्षु को मिला रोजगार

राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना में 623 प्रशिक्षु को मिला रोजगार

Wed, 28 Mar 2018 12:55 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना में 623 प्रशिक्षु को मिला रोजगार
राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के तहत 623 प्रशिक्षुओं को मिला रोजगार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में उपायुक्त अंशज सिंह की अध्यक्षता में जिला शिक्षुता कमेटी की बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के तहत 623 प्रशिक्षुओं को रोजगार मुहैया करवाया जा चुका है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित मापदंड के अनुरूप प्रशिक्षु रखने के निर्देश दिए। जिले के विभिन्न विभागों में दस प्रतिशत के हिसाब से विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षुओं के लिए 919 सीट बनाई गई हैं, जिनमें से 623 प्रशिक्षुओं को नियुक्ति किया गया है। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रशिक्षुओं को वेतन के लिए वर्ष 2018-19 के लिए बजट की डिमांड भेजें ताकि इनको वेतन के भुगतान में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। उन्होंने बताया कि बोर्ड एवं निगम द्वारा प्रशिक्षुओं का वेतन स्वयं वहन किया जाएगा। इस मौके पर जगदीप शर्मा, लेखराज सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। इस मौके उप पुलिस अधीक्षक जगत सिंह, ज्यूनियर प्लेसमेंट ऑफिसर जगदीश शर्मा और लेखराज व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

---
इन विभागों में दिया गया रोजगार
जिनमें कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के लिए 270 प्रशिक्षु, स्टैनोग्राफी अंग्रेजी के 49, स्टैनोग्राफी हिंदी के 30, सेक्रेटरी असिस्टेंट के लिए 8, फिटर के 46, र्टनर के 6, इलेक्ट्रिशियन के 88, लाइनमैन के 31, पलंबर के 25, कारपेंटर के 30, टायन रिपेरिंग के 15, बैटरी रिपेयर के 12, मोटर मेकेनिक व्हीकल के 24, मेकेनिक डीजल के 35, वेलडर के 21, पेंटर के 9 और ड्राफ्समैन सिविल के 62 प्रशिक्षुओं के लिए सीट बनाई गई है। इसी प्रकार से ड्राफ्समैन मेकेनिक के 3 प्रशिक्षु, सीट मैटल वर्कर के 12, सरवेयर के 16, फूड प्रोडक्शन के 2, इलेक्ट्रिोनिक्स मेकेनिक के 17, अकाउटेंट के 67, आरएसी के 4, बैंक आफिस प्रशिक्षु के 3, कटिंग एंड सेंविग के छह, ड्रेस मेकिंग के छह, विंडर के एक, स्टेवर्ड के एक, हाऊसकिपर के एक, माली के 7, फ्रंट आफिस असिस्टेंट के छह और हेल्थ एंड सल्मिंग असिस्टेंट के 3 प्रशिक्षुओं के लिए सीट बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed