फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   अंडर पास पर फैसला अब दिल्ली रेल मंत्रालय में होगा

अंडर पास पर फैसला अब दिल्ली रेल मंत्रालय में होगा

Sun, 19 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
अंडर पास पर फैसला अब दिल्ली रेल मंत्रालय में होगा
अंडर पास पर फैसला अब दिल्ली में होगा
विज्ञापन

भिवानी। दिनोद रोड जीतूवाला फाटक पर अंडर पास बनवाए जाने की मांग को लेकर शनिवार को वार्डवासियों के प्रतिनिधि मंडल ने सांसद धर्मबीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। सांसद धर्मवीर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे इस मामले में पहले से ही गंभीर हैं। उन्होंने प्रक्रिया शुरू कर रखी है। सांसद ने प्रतिनिधिमंडल के कुछ सदस्यों को सोमवार को दिल्ली में रेल मंत्रालय में बैठक के लिए बुलाया है। ताकि अंडरपास के लिए शीघ्र समाधान निकाला जा सके।
शनिवार को कैप्टन राजेंद्र सिंह जांगड़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल विद्या नगर स्थित सांसद धर्मबीर सिंह के आवास पर पहुंचा। रोहताश वर्मा, सूबेदार जयचंद, रोशन एमसी पूर्व नगर पार्षद, शिवकुमार गोठवाल, राजेश पूनिया एडवोकेट, शिवकुमार प्रजापति ने सांसद को दिए ज्ञापन में बताया कि दिनोद रोड पर करीब 60 हजार लोगों की आबादी आबाद हो रही है। भिवानी शहर का अधिकांश हिस्सा दिनोद रोड पर लगता है बावजूद यहां के लोगों के आवागमन की सुविधा को लेकर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। यहां से हजारों की संख्या में साधन गुजरते हैं। सभी गैर कानूनी तरीके से अपनी जान हथेली पर रखकर जोखिम उठाकर लाइन पार करते हैं। उन्होंने कहा कि अंडर पास की मांग को लेकर वे उच्च अधिकारियों के पास भी गए, लेकिन उनकी समस्या का आज तक कोई समाधान नहीं निकला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीतूवाला रेलवे फाटक 52-सी लगता है, जो इस इलाके के आवागमन में सबसे बड़ा अवरुद्ध माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में इलाके के लोग 16 नवंबर को उपायुक्त से भी मिल चुके हैं और उन्होंने भी शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed