{"_id":"5e52cd228ebc3ef40724ea5a","slug":"40-lakhs-accused-arrested-bhiwani-news-rtk543762550","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 लाख रुपये की ठगी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 लाख रुपये की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के कई लोगों को करीब 40 लाख रुपये की चपत लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सराय चौपटा क्षेत्रवासी मनीष शर्मा और बागकोठी क्षेत्रवासी रमेश ने लाखों रुपये लेकर गायब होने वाले व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए बताया कि 2018 में उनसे लाखों रुपये लेने के बाद जयदेव नामक व्यक्ति घर से गायब हो गया था।
मनीष ने बताया कि आरोपी ने उससे तीन लाख व चार लाख छोटे भाई की पत्नी के कैंसर इलाज के लिए लिए थे। ये रुपये उसने जान पहचान होने के कारण मदद के लिए दिए थे। लेकिन ये पैसे उसने नहीं लौटाए। बाद में आरोपी ने उसे चेक दिया था लेकिन जब चेक बैंक में लगाया तो बाउंस हो गया। चेक बाउंस मामला न्यायालय में चला गया। इसी दौरान उस पर व अन्य पैसे मांगने वालों पर आरोपी की पत्नी ने पुलिस में झूठी शिकायत देकर फंसाने का प्रयास किया। मगर पुलिस जांच में उन पर लगाए आरोप भी निराधार पाए गए। बागकोठी निवासी रमेश ने बताया कि उससे भी आरोपी ने पांच लाख रुपये 2018 में भाई की पत्नी के कैंसर इलाज के नाम पर लिए थे। मगर ये पैसे निर्धारित अवधि के दौरान नहीं लौटाए। पैसे मांगने के लिए घर गए तो आरोपी गायब हो गया। जबकि उसकी पत्नी ने ही उन पर झूठा केस दर्ज कराकर फंसाना चाहा। मनीष और रमेश ने बताया कि जब उन्होंने अपने स्तर पर पड़ताल की तो पता चला कि आरोपी ने आठ नौ लोगों से करीब 40 लाख रुपये की राशि ले रखी हैं। इसे चुकाने की बजाए खुद ही घर से गायब हो गया। इस मामले में न्यायालय ने अलग अलग मामलों में उसे भगोड़ा घोषित किया था। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। अब पीड़ित अपने लाखों रुपयों की वापसी की मांग कर रहे हैं।