फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   39.48 grams of heroin seized from Swift car during blockade, four accused arrested

Bhiwani News: नाकाबंदी में स्विफ्ट कार से पकड़ी 39.48 ग्राम हेरोइन, चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 31 Aug 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 31 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
39.48 grams of heroin seized from Swift car during blockade, four accused arrested
भिवानी। सीआईए-2 की टीम ने शनिवार को नाकाबंदी कर स्विफ्ट गाड़ी से 39.48 ग्राम हेरोइन बरामद कर चार आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में सावन पुत्र रामनिवास निवासी वार्ड नंबर-7 राजीव नगर तोशाम, अमन पुत्र राधेश्याम निवासी गली नंबर-5 बावड़ी गेट भिवानी, मनदीप पुत्र रणबीर निवासी वार्ड नंबर-7 राजीव नगर तोशाम व प्रदीप पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव सरसौद जिला हिसार शामिल हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सीआईए-2 के एएसआई सुरेंद्र सिंह गश्त व पड़ताल ड्यूटी पर गांव जमालपुर में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति स्विफ्ट कार में हांसी से मादक पदार्थ लेकर तोशाम की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जमालपुर टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी की और संदिग्ध कार को रोक लिया। कार की तलाशी लेने पर आरोपियों से कुल 39.48 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed