फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   35 million plunder case: PM to meet vaccine decided to stop Bhiwani

35 लाख की लूट मामला: सीएम से मुलाकात पर टीका भिवानी बंद का फैसला

Fri, 18 Dec 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Fri, 18 Dec 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
35 million plunder case: PM to meet vaccine decided to stop Bhiwani
भिवानी। आभूषण व्यापारी भाइयों से 35 लाख की लूट मामले में 14 दिन बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिलने पर व्यापारियों ने रोष जताया। बैठक कर मुख्यमंत्री से मिलने का फैसला लिया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि मुख्यमंत्री से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला और आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए तो भिवानी बंद किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सर्राफा बाजार अग्रसेन भवन में 35 लाख लूट मामले में व्यापारियों की बैठक हुई। पुलिस की अब तक की जांच से व्यापारी खासे खफा नजर आए और कड़े कदम उठाने के सुझाव रखे। बाद में फैसला हुआ कि एक बार मुख्यमंत्री से मसले में मिला जाए। उसके बाद ही कोई फैसला किया जाए। बैठक में बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि लूट के आरोपियों को शीघ्र नहीं पकड़ा गया तो प्रदेश के व्यापारी चुप नहीं बैठेंगे तथा प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे। व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक काका ने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि इतनी बड़ी लूट हुई और 14 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। यह सब पुलिस के नकारात्मक रवैये के कारण हुआ है। पुलिस चाहती तो अधिकतम तीन दिन में आरोपी पकड़े जा सकते थे। उन्होंने यह भी कहा कि व्यापारियों के चाहे कितने भी संगठन क्यों न हो लेकिन व्यापारी हित में सब एक है। हरियाणा व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग भी हर प्रकार के आंदोलन में उनके साथ हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर सरकार ने ठोस कार्रवाई नहीं की तो वे कड़े कदम उठाने को मजबूर होंगे। भिवानी महापंचायत के संयोजक संपूर्ण सिंह ने कहा कि महापंचायत पूरी तरह से व्यापारियों के साथ है और व्यापारी जो भी फैसला लेंगे उसे समर्थन दिया जाएगा। प्रदेश व्यापार मंडल के महासचिव गुलशन डंग ने कहा कि प्रदेश में व्यापारी भय के साये में है। सरकार ने सत्ता संभालने पर कहा  शासन कम सुशासन ज्यादा पर बल दिया था लेकिन आज सरकार इसके ठीक विपरीत चल रही है। व्यापार मंडल के जिला प्रधान विजय टैणी ने कहा कि लुटेरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलने जा रहा है। उन्होंने सरकार से व्यापारियों को सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सकारात्मक जवाब नहीं दिया तो वे आंदोलन छेड़ देंगे। इस मौके पर व्यापारी नेता बृजलाल सर्राफ, विजय किशन धारेडुवाला, प्रह्लाद राय, विनोद छपारिया, अनिल कुमार, अमर अरोड़ा, रमेश यादव, अमित आदि मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि चार दिसंबर को सुबह करीब सवा 11 बजे मालगोदाम रोड पर आभूषण व्यापारी दो भाइयों राकेश व राजेश से पिस्तौल की नोंक पर बाइक सवार दो लुटेरों ने 35 लाख रुपये व 120 ग्राम की चेन लूट ली थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed