फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   प्रशासन की टीम ने हाईकोर्ट के निर्देशों पर शहर में चलाया अभियान

प्रशासन की टीम ने हाईकोर्ट के निर्देशों पर शहर में चलाया अभियान

Wed, 04 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन की टीम ने हाईकोर्ट के निर्देशों पर शहर में चलाया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। बिना मान्यता के चल रहे प्राइवेट स्कूलों, प्ले स्कूलों और एकेडमी के लिए खिलाफ जिला प्रशासन की विशेष टीम ने लगातार दूसरे दिन अभियान चलाया। टीम ने शहर के तीन स्कूलों को सील किया। टीम के इन स्कूलों में पहुंचने पर हड़कंप मच गया। टीम ने तुरंत बच्चों की छुट्टी कर खाली करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग ने बिना मान्यता चल रहे करीब 70 स्कूलों को नोटिस थमाए गए हैं। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई की प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने निंदा की है। एक एसोसिएशन ने लघु सचिवालय के बाहर रोष जताकर उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपा तो दूसरी एसोसिएशन ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात कही।
स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के प्रदेशाध्यक्ष बृजपाल सिंह परमार ने शहर में बिना मान्यता चल रहे प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके बाद उपायुक्त ने एक चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया जिसमें डीईओ, डीआरओ, तहसीलदार और डीएसपी को शामिल किया गया। शिक्षा विभाग की ओर से बिना मान्यता चल रहे 70 स्कूलों, प्ले स्कूलों, एकेडमी को इस बारे में नोटिस जारी कर मान्यता लेने या जवाब देने की बात कही।
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही गठित टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। लगातार दूसरे दिन शहर में जांच अभियान चलाकर बिना मान्यता चल रहे तीन स्कूलों को सील किया। टीम की कार्रवाई सुबह 10 बजे शुरू हुई। टीम सबसे पहले हांसी रोड पर स्थित किड्जी स्कूल पहुंची। यहां बच्चों की क्लास होने के कारण स्कूल प्रबंधन को कुछ समय बच्चों की छुट्टी और जरूरी कागजात उठाने के लिए दिया गया। यहां स्कूल प्रबंधन को समय देकर टीम डोबी तालाब स्थित मेगा माइंड स्कूल पहुंची। यहां बच्चों की छुट्टी करवा स्कूल को सील किया गया। यहां के बाद टीम कन्हीराम अस्पताल पहुंची जहां चल रहे केआर स्कूल को सील किया। वापसी में टीम ने किड्जी स्कूल को सील किया। टीम ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सदानंद वत्स, जिला प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार, पटवारी शामिल रहे। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सदानंद वत्स ने बताया कि 70 स्कूलों को नोटिस दिया हुआ है जो कि बिना मान्यता के चल रहे हैं। इनमें जो भी मान्यता के या स्कूल चलाने की अन्य किसी प्रकार की अनुमति के कागजात दिखाएगा उस पर कार्रवाई नहीं होगी। बाकी सभी को सील किया जाएगा। अभियान निरंतर जारी रहेगा। गठित टीम की कार्रवाई से विभिन्न स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया और सभी स्कूल एसोसिएशन नेताओं से संपर्क साधते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed