फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बीसीए की सोनिया बनी मिस व आशीमा बनी मिस पर्सनेलिटी

बीसीए की सोनिया बनी मिस व आशीमा बनी मिस पर्सनेलिटी

Wed, 18 Apr 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
बीसीए की सोनिया बनी मिस व आशीमा बनी मिस पर्सनेलिटी
अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए उत्साहित : प्राचार्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
आदर्श महिला महाविद्यालय में कंप्यूटर विभाग के बीसीए विभाग की छात्राओं ने धूमधाम से तृतीय वर्ष की छात्राओं को विदाई दी। समारोह में बीसीए सोनिया मिस फेयरवेल व आशीमा मिस पर्सनेलिटी चुनी गई। विदाई समारोह में छात्राओं ने हरियाणवी, बॉलीवुड नृत्य व पंजाबी गानों की प्रस्तुति दी गई।

मंगलवार को आदर्श कॉलेज में विदाई समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मीनू बुवानीवाला एवं प्राचार्या डॉ. माया यादव द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके उपरांत बीसीए विभाग की अध्यक्ष नूतन शर्मा व छात्राओं ने मुख्य अतिथि एवं प्राचार्या को पुष्प अर्पित कर स्वागत किया। कार्यक्रम में छात्राओं के द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई। समारोह के मुख्य अतिथि मीनू बुवानीवाला ने कहा कि छात्र जीवन के बाद शुरू होने वाली नई जिंदगी में बहुत सी कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। परंतु उस समय अपने शिक्षकों द्वारा विद्या के मंदिर में मिले अनुभव हमें मजबूत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का हौसला देते हैं। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. माया यादव ने कहा कि निश्चित उद्देश्य प्राप्त करने के लिए आपके उत्साह में भी कमी नहीं होनी चाहिए। सभी छात्राओं को आगे भी कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कंप्यूटर विभाग की अध्यक्षा नूतन शर्मा, डॉ. रजनी राघव, रीना तनेजा, नीरु चावला, अनीता वर्मा, डॉ. अमीता गाबा, संगीता मनरो, गायत्री आर्य, डॉ. संगीता शर्मा सहित अन्य शिक्षक एवं गैर शिक्षक विभाग के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed