{"_id":"5acbdc4f4f1c1b5c6b8b4a2d","slug":"31523309647-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटोस्टेट की दुकानों का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटोस्टेट की दुकानों का औचक निरीक्षण
Updated Tue, 10 Apr 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटोस्टेट की दुकानों का औचक निरीक्षण
भिवानी। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक की दूरस्थ शिक्षा प्रणाली की परीक्षा के मद्देनजर उड़नदस्ते ने कॉलेजों के आसपास स्थित फोटोस्टेट की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। बड़ी संख्या में दुकानें बंद मिली।
जिला प्रशासन की ओर से गठित दो सदस्यीय उड़नदस्ते में वैश्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीवान सिंह राजन और राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश गाबा ने औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर उनके पास नकल से संबंधित कोई आपत्तिजनक दस्तावेज मिलते हैं तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उड़नदस्ते ने आदर्श महिला महाविद्यालय, राजीव गांधी महिला महाविद्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अभियान अगले 10 दिनों तक चलता रहेगा। डॉ. दीवान ने बताया कि फोटोस्टेट की दुकानों पर फिलहाल कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली। कई दुकानें बंद जरूरी मिलीं।