{"_id":"5ab7ef5d4f1c1b57408b4eb3","slug":"31522003805-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग पूरी नहीं हो 10 को करनाल में आंदोलन का बिगुल फूंकेंगी नर्सिंग छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग पूरी नहीं हो 10 को करनाल में आंदोलन का बिगुल फूंकेंगी नर्सिंग छात्रा
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 को करनाल में आंदोलन का बिगुल फूंकेंगी नर्सिंग छात्राएं
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
जिला अस्पताल में नर्सिंग छात्राओं का धरना सातवें दिन भी जारी रहा। छात्राओं ने सरकार से जल्द से जल्द परीक्षा करवाने की मांग की और चेतावनी दी कि उनकी मांगें पूरी नहीं की तो 10 अप्रैल को करनाल में राज्य स्तरीय आंदोलन का बिगुल फूंका जाएगा।
रविवार को धरने की अध्यक्षता लक्ष्मी शर्मा, विजय भारती व संचालन समीक्षा मड्ढा ने किया। एसएफआई राज्य सहासचिव विनोद गिल ने बताया कि नर्सिंग छात्राओं ने सिविल अस्पताल के गेट धरना दिया। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार व प्रशासन नर्सिंग छात्राओं का कोर्स पूरा करवाने के लिए बिलकुल भी गंभीर नहीं हैं। इसके चलते छात्राओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। 5 साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी एएनएम का डेढ़ साल का व जीएनएम का साढे़ तीन साल का कोर्स पूरा नहीं हो पाया है। 23 मार्च को सरकार के अधिकारी से बात हुई तो उन्होंने 7 अप्रैल तक समय मांगा है। अगर सात तारीख तक कोई समाधान नहीं होता तो 10 अप्रैल को करनाल में सरकार को घेरा जाएगा। इस मौके पर पूजा यादव, सपना, रितु शर्मा, अन्जू, अनृ, सुनीता, सविता, संगीता, प्रीति श्योराण, सोनृ, पूजा, सीमा, अंचल, दविता व अन्य छात्राएं उपस्थित रहीं।