फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   229 new infected found including SHO-Havildar, 1009 active cases

एसएचओ-हवलदार सहित 229 नए संक्रमित मिले, सक्रिय केस हुए 1009

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
229 new infected found including SHO-Havildar, 1009 active cases
18 फोटो नागरिक अस्पताल के वॉर रूम में कोरोना वैक्सीन की डोज लगती स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रसार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को बवानीखेड़ा पुलिस थाना प्रभारी, हवलदार समेत 229 नए संक्रमित मिले। अब तीसरी लहर में संक्रमितों को आंकड़ा 1608 हो गया है तो अब तक जिले में मिले कुल संक्रमितों का आंकड़ा 24,022 हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को जागरूक कर टीकाकरण अभियान को तेज करने में जुटा है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को अधिकांश संक्रमित ग्रामीण क्षेत्र से मिले। 20 कोरोना संक्रमितों को अस्पताल और 989 को होम आइसोलेट किया गया है। कोरोना की तीसरी लहर में मिले 1608 संक्रमितों में से 597 मरीज स्वस्थ हो चुके है और दो मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले के शहरी क्षेत्र में 503 और ग्रामीण क्षेत्र में 506 संक्रमित है। इधर, शनिवार को कोरोना की जांच के लिए 1050 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन

-----
सर्दी के साथ बुखार आया तो करवाया टेस्ट
बवानीखेड़ा पुलिस थाना प्रभारी हरिओम को सर्दी के साथ बुखार आ गया था। बुखार आने के बाद उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता जा रहा था। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उन्होंने कोरोना संक्रमण की जांच कराई। जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्होंने खुद को घर पर ही आइसोलेट किया है। उनके अलावा बवानीखेड़ा पुलिस थाना में कार्यरत हवलदार जसबीर भी कोरोना संक्रमित हो गए है। हवलदार जसबीर भी होम आइसोलेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सीएचसी अनुसार कोरोना संक्रमितों की जानकारी:
सीएचसी संक्रमित
धनाना 109
कैरू 71
लोहारू 41
मानेहरू 75
मीरान 62
तोशाम 92
जमालपुर 56
---------
20 कोरोना संक्रमित अस्पताल तो 989 होम आइसोलेट
वर्तमान में जिले में सक्रिय केसों की संख्या कुल 1009 हो गई है। इनमें से 989 को होम आइसोलेट हैं और 20 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक मरीज रोहतक के निजी अस्पताल, सात को ईएसआई अस्पताल, एक चुघ अस्पताल, दो कदम अस्पताल, एक को पीजीआईएमएस रोहतक, एक को हिसार के निजी अस्पताल, एक को गुरुग्राम के निजी अस्पताल और छह को नागरिक अस्पताल भिवानी में दाखिल किया गया है। हालांकि संक्रमितों की हालत अधिक गंभीर नहीं है।

-----
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिदिन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आमजन से अपील की जा रही है कि कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन करें और समय पर वैक्सील की दोनों डोज लगवा लें। इसके साथ ही सुबह और शाम को हल्के व्यायाम के साथ पौष्टिक आहार लें। कोरोना के लक्षण होने पर नजदीक स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed