फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   2209 students gave foundation level-1 exam

2209 विद्यार्थियों ने दी बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
2209 students gave foundation level-1 exam
भिवानी। प्रदेश सरकार की ओर से चिकित्सक और इंजीनियर बनने के लिए दी जाने वाले निशुल्क कोचिंग के लिए बुधवार को बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा ली गई। परीक्षा के लिए जिले भर में 8 परीक्षा केंद्र बनाए थे, जिनमें 2492 में से 2209 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिलेभर से 283 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपहर 12 तक रहा। जिसमें वैकल्पिक प्रश्न पूछे गए। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की माने तो परिणाम भी जल्द जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा उतीर्ण करने वाले विद्यार्थी को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। जिसके लिए जिले में कोचिंग सेंटर भी बनाए गए हैं। जिनमें राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवानी, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैरू और सेठ किरोड़ीमल राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

वर्जन::
जिलेभर में बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो गई। परीक्षा के लिए जिले के 7 खंडों में 8 केंद्र बनाए गए थे। इन सभी केंद्रों पर 2209 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामअवतार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
कैरू खंड के 267 में से 258 ने दी परीक्षा
कैरू। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा का आयोजन किया। खंड कैरू के राजकीय विद्यालयों से 267 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था, जिसमें से 258 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि नौ विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। बुनियाद कार्यक्रम के अंतर्गत 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। प्राचार्य मदन पाल तंवर ने बताया कि यह कोचिंग विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे एनटीएसई, एनईईटी, आईआईटी, जेईई मेंस के लिए तैयारी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed