फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे मंदिर

महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे मंदिर

Tue, 05 Mar 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे मंदिर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। महाशिवरात्रि पर सोमवार को शिवालयों में सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शिव मंदिरों में दिनभर बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते लंबी लाइनें लगी थी लोगों ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शहर के सोमवाती माता स्थित शिवालय, जोगीवाला मंदिर, पूर्वा हनुमान मंदिर पुराना हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर 13 पीर बाबा मंदिर, सब्जीमंडी मंदिर, एमसी कॉलोनी मंदिर, दुर्गा मंदिर, हनुमान जोहड़ी मंदिर आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।

हनुमान ढाणी स्थित हनुमान जोहड़ी धाम शिवालय में महाशिवरात्रि पर मंगल पूजा पाठ हुई। भगवान शिव का गंगाजल से जल अभिषेक किया गया। त्योहार पर भक्तों ने व्रत रखा और अपने परिवार और देश सैनिकों की सलामती के लिए कामना की। व्रतधारियों ने कहा कि उन्होंने भगवान शिव की आराधना की है और महादेव पार्वती से यही प्रार्थना की है कि भगवान देश में अमन शांति बनाए रखे। महंत चरणदास महाराज ने कहा कि यहां मंदिर परिसर में पुलवामा हमले के बाद भगवान से प्रार्थना की जा रही है कि भगवान देश में शांति बनाए रखे। इस अवसर पर समाज सेवी अशोक भारद्वाज, ध्यानदास महाराज, बिजेंद्र जोगी, मातुनाथ, नरेंद्र ठेकेदार, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ईश्वरीय वरदानों से वंचित है मनुष्य
ज्ञान के अभाव में मनुष्य ईश्वरीय वरदानों से वंचित रहता है। अज्ञान अंधकार के कारण आत्मा विकर्म करने के बाद दु:ख, अशांति की अनुभूति करती है। ऐसी तनावजन्य जिंदगी को सुखमय बनाने के लिए नियमित रूप से सत्यम शिवम सुन्दम परमात्मा के सत्य ज्ञान का अनुसरण करना चाहिए। यह बात प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा तोशाम की प्रभारी ने महाशिवरात्रि कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि सत्य, ज्ञान व ईश्वर का ध्यान ही आत्मा का सशक्तीकरण करता है। इस मौके पर कैरू प्रभारी बीके शोभा, पूर्व सरपंच नानक चंद, बीके रामेश्वर ने अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं जीतूवाला जोहड़ स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की गीता पाठशाला काली देवी मंदिर में महाशिवरात्री पर्व पर बीके प्रेम और महंत जगमाल महाराज ने भक्तों को शिवरात्री का आध्यात्मिक रहस्य समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कम्यूनिटी सेंटर का किया शिलान्यास
भिवानी। आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से सनातन धर्म सभा के तत्वाधान में कृष्णा कालोनी सनातन धर्म मंदिर में महाशिवरात्री पर सत्संग किया। मुख्यअतिथि सांसद धर्मबीर सिंह ने कम्यूनिटी सेंटर का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम का शुभारंभ रवि शंकर महाराज की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि भगवान शिव ही सत्य है और सत्य ही सुन्दर है। हमें अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय निकाल कर भगवान का ध्यान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed