फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   मिनिस्ट्रीयल स्टॉफ कर्मचारी ललकार रैली में खोलेगें सरकार के खिलाफ मोर्चा

मिनिस्ट्रीयल स्टॉफ कर्मचारी ललकार रैली में खोलेगें सरकार के खिलाफ मोर्चा

Thu, 19 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
मिनिस्ट्रीयल स्टॉफ कर्मचारी ललकार रैली में खोलेगें सरकार के खिलाफ मोर्चा
मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कर्मचारी ललकार रैली में खोलेंगे सरकार के खिलाफ मोर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन हमसा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सदस्यों ने पंजाब की तर्ज पर वेतनमान न मिलने पर 29 अप्रैल को जींद ललकार रैली में भाग लेने के निर्णय लिया।

बुधवार को महम रोड स्थित संघ कार्यालय पर जिला स्तरीय बैठक प्रधान महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कर्मचारी लगातार काफी वर्षों से पंजाब की तर्ज पर वेतनमान की मांग को लेकर अडिग हैं, लेकिन सरकार बार-बार बहानेबाजी कर टालमटोल कर रही है। इसलिए हरियाणा सरकार के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों, निदेशालयों व सचिवालयों में काम करने वाले मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कर्मचारियों ने फैसला लिया है कि 29 अप्रैल को जींद में आयोजित होने वाली ललकार रैली में भाग लेंगे। मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कर्मचारी पंजाब के समान वेतनमान, कॉमन कैडर बनवाने, सेवा नियमों में संशोधन, पुरानी पेंशन प्रणाली व अन्य मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ उतरेंगे। इस अवसर पर सत्यावती, गीता, सरोज, सुनीता, पवन सिंह, हंसराज, सुभाष, संजय सिंह, सहदेव, सोमबीर, राजेश लाम्बा, महेंद्र भुक्कल, धर्मेंद सोनी, संदीप सांगवान, युद्धबीर सिंह, रणबीर, दीपक, जयभगवान शर्मा, भरत सिंह खटाना, राज कुमार, कमल सिंह, कप्तान, कर्मबीर, विरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed