फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   एन्हांसमेंट के विरोध में सेक्टर के लोगों ने किया प्रदर्शन

एन्हांसमेंट के विरोध में सेक्टर के लोगों ने किया प्रदर्शन

Thu, 12 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
एन्हांसमेंट के विरोध में सेक्टर के लोगों ने किया प्रदर्शन
एन्हांसमेंट के विरोध में सेक्टर के लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
शहर के सेक्टर 13 व 23 वासियों ने सेक्टर में बढ़े पानी के बिलों व बार-बार होने वाले एन्हांसमेंट को लेकर लघु सचिवालय में धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर डीसी को ज्ञापन सौंपा। सेक्टर वासियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक सप्ताह तक लगातार लघु सचिवालय में धरना देने का निर्णय लिया।

बुधवार को सेक्टर 13 व 23 के दी भिवानी रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने लघु सचिवालय में धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सेक्टर-23 के प्रधान महेंद्र सिंह व सेक्टर-13 के एसोसिएशन के प्रधान मनोहर लाल ने कहा कि सरकार उनके साथ धोखा कर रही है। हरियाणा के सभी सेक्टरों में पानी के बिलों को काफी बढ़ा दिया है, जो गलत है। वहीं सेक्टर में जो लोग हुडा से प्लाट लेकर अपना मकान बनाकर पिछले 15 साल से रह रहे हैं, अचानक हुडा के द्वारा एन्हांसमेंट के लिए सेक्टर वासियों को नोटिस जारी कर दिया। उन्होंने कहा कि सेक्टर वासियों ने बढ़े बिल व प्लाटों के एन्हांसमेंट वापस लेने के लिए एक सप्ताह तक धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed