{"_id":"5ac137e64f1c1bce618b4d7a","slug":"21522612198-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना दे रहे दिव्यांगों का तंबू हटवाने पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना दे रहे दिव्यांगों का तंबू हटवाने पहुंची पुलिस
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरना दे रहे दिव्यांगों का तंबू हटवाने पहुंची पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
लघु सचिवालय के बाहर मांगों को लेकर ऑल हरियाणा दिव्यांग अधिकार संघर्ष संगठन की ओर से दिए जा रहे धरने को हटवाने के लिए रविवार देर शाम को सिविल लाइन पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दिव्यांगों द्वारा वहां लगाए गए तंबू को हटवाने का प्रयास किया। जिसे लेकर पुलिस व आंदोलनकारियों के बीच मामूली नोकझोंक हुई, लेकिन बाद मेें नायब तहसीलदार नरेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को शांत किया।
लघु सचिवालय के बाहर ऑल हरियाणा दिव्यांग अधिकार संघर्ष संगठन के संरक्षक संजय अग्रवाल के नेतृत्व में रविवार को धरना शुरू किया गया है। वहां पर आंदोलनकारियों द्वारा लगाए गए टेंट को हटवाने के लिए रविवार देर शाम को सिविल लाइन थाना प्रभारी अजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पहुंची। पुलिस ने बिना अनुमति के ही वहां गेट पर लगाए गए टेंट को गलत बताते हुए उसे हटाए जाने के लिए कहा। जिसे लेकर धरने पर बैठे लोग व पुलिस में नोकझोंक हुई। संगठन संरक्षक संजय अग्रवाल ने पुलिस पर उनके साथ अभद्र व्यवहार करने व गाली गलौच देकर जबरन टेंट हटवाने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है। नायब तहसीलदार नरेश कुमार ने कहा कि शांतिपूर्वक तरीके से अपना धरना दे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी मांगों को सीएम तक पहुंचाया जाएगा।