फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   समारोह में मेधावी और खिलाड़ी सम्मानित

समारोह में मेधावी और खिलाड़ी सम्मानित

Sun, 25 Mar 2018 12:59 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
समारोह में मेधावी और खिलाड़ी सम्मानित
राजकीय महाविद्यालय के होनहारों का सम्मान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल, एनसीसी, एनएसएस और साक्षरता प्रकोष्ठ में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में सांसद धर्मबीर सिंह मुख्य अतिथि रहे। महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य ज्ञानेंद्र सिंह और डॉ. शमशेर अहलावत विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। समारोह के प्रारंभ में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और सत्र 2017-2018 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने मुख्य अतिथि से महाविद्यालय की तात्कालिक समस्याओं से अवगत करवाते हुए उनके समाधान के लिए धन्यवाद किया। धर्मबीर सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत एवं ईमानदारी से अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय के रिटायर्ड प्रो. एवी शर्मा ने मंच सचालन किया। उप-प्राचार्य डॉ. दिनेश गाबा, महाविद्यालय प्रेस प्रभारी प्रो. जगवीर मान सुधीर शर्मा, बलबीर शर्मा, मेजर सुरेश घायल, डा. कर्ण सिंह, विनोद प्रधान, सुरेंद्र चौहान, जगबीर श्योराण, पवन मित्तल, मितेश शर्मा, वजीर सिंह, आनंद प्रकाश, रणधीर रोहिला, हरिओम, महेंद्र सिंह, बलवान सिह, परमवीर सिंह, रणधीर सामोता, देवेंद्र दलाल, संदीप सिंह, पारिसा, सुनीता सांगवान, संगीता, रूचि शर्मा, रेखा तंवर व मोनिका उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--
इन विद्यार्थी को किया गया सम्मानित
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में एमए अंग्रेजी में प्रथम स्थान व गोल्ड मेडल हासिल करने वाली छात्रा मेघा, एमए अंग्रेजी प्रथम वर्ष की परीक्षा में दूसरा स्थान अर्जित करने वाली निधि बूरा के अलावा मेधावी छात्रा कन्नव ठकराल, अमनदीप, एमए राजनीतिक शास्त्र के छात्र नितिन, हरकेश, प्रेरणा, मनीषा, सुमन, मोनिका, एमए मनोविज्ञान की छात्रा अर्चना, कविता, प्रीतम, मौसम व रीतिका, एमकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा काजल सनेजा, अंतिम वर्ष की छात्रा किरण गुप्ता, निधि व एमए अर्थशास्त्र की छात्रा अनिका को सम्मानित किया गया। खेल गतिविधियों मेें महाविद्यालय के सात विद्यार्थियों को अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर महाविद्यालय के सर्वोच्च सम्मान रोल ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। 100 अन्य खिलाड़ियों को यूनिवर्सिटी व राज्य स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए कॉलेज कलर प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सांस्कृतिक कार्यक्रम में यह रहे विजेता
सांस्कृतिक गतिविधियों मेें 23 विद्यार्थियों को रोल ऑफ ऑनर समेत 73 पुरस्कार प्रदान किए गए। एनएसएस में 7 व एनसीसी में 16 विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कॉलेज कलर प्रदान किया गया। राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी मेें कंप्यूटर सांइस के माडॅल ने प्रथम स्थान हासिल किया, जिसमें मनदीप, मोहित व रवि को कॉलेज कलर प्रदान किया गया। स्व. सुरेंद्र सिंह सिवाच की स्मृति में विज्ञान विषय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अंकुर, तिथि, प्रिया शर्मा, ऋतु सिवाच, अनु व साहिल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्व. प्राध्यापक नवीन बिश्नोई की स्मृृति में भौतिकी विषय में महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पल्लवी गर्ग को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बीए में प्रथम वर्ष मे अंकुर पहले, पूजा द्वितीय व संजू तृतीय रहे। बीए द्वितीय वर्ष में तिथि प्रथम, निशा व हरखु द्वितीय और शिवा तृतीय रहे। बीए अंतिम वर्ष में सरिता प्रथम, बलजीत द्वितीय व निखिल तृतीय स्थान पर रहे। बीकॉम प्रथम में अन्नु पहले, आयुष भाटिया दूसरे व गौरव शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। बीकॉम द्वितीय वर्ष में सहिल अरोड़ा ने विश्वविद्यालय में 8वां व राहुल ने 17वां स्थान प्राप्त किया। बीकॉम अंतिम वर्ष में शिवम प्रथम, अनुप द्वितीय व इतिशा तृतीय स्थान पर रहे। बीएससी प्रथम (नॉन मेडिकल) में प्रियंका प्रथम, राहुल द्वितीय व अंकिता तृतीय रहे। बीएससी द्वितीय में सोनिका प्रथम, रितु द्वितीय व सिमरन तृतीय रही। बीएससी तृतीय वर्ष में सिमरन प्रथम, पल्लवी गर्ग द्वितीय व कृष्ण कुमार तृतीय रहे। बीएससी (मेडिकल) प्रथम वर्ष में प्रियंका शर्मा पहले, मोहित दूसरे व सपना तीसरे स्थान पर रही। बीएससी द्वितीय मेें रितू सिवाच प्रथम, मानसी द्वितीय व गरिमा तृतीय रही। अंतिम वर्ष में श्वेता भारद्वाज प्रथम, मानसी द्वितीय व भावना शर्मा तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed