फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सेक्टर की गलियों में लगे गेट हटाओ, वरना हुडा हटवाएगा

सेक्टर की गलियों में लगे गेट हटाओ, वरना हुडा हटवाएगा

Sun, 18 Nov 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर की गलियों में लगे गेट हटाओ, वरना हुडा हटवाएगा

विज्ञापन
भिवानी। सेक्टर की गलियों में सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए लोहे के गेटों को 10 दिन में हटाए अन्यथा विभागीय कार्रवाई करते हुए हटवाया जाएगा। यह निर्देश हुड्डा प्रशासक ने सेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन पदाधिकारियों को दिए है। सेक्टर 13 की विभिन्न गलियों में 14 गेट लगे हैं। इन आदेशों के बाद सेक्टर वासियों में रोष है। उनका कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से लगाए हैं। इनके हटाये जाने के बाद सेक्टरों में ना केवल आपराधिक घटनाएं बढ़ेंगी बल्कि लावारिस पशुओं का भी जमावड़ा लगा रहेगा।
सेक्टर 13 की गलियों में लोगों ने आपराधिक घटनाओं और लावारिस जानवरों से सुरक्षा के लिए गली के बीच लोहे के गेट लगवा रखे है। इन गेटों को हटवाने के लिए सेक्टर 13 की दोनों एसोसिएशन के प्रधान हर्षदीप डुडेजा, रामकिशन शर्मा, महासचिव चिरंजीलाल सांवरिया, सतबीर कौशिक को हुड्डा प्रशासक की ओर से नोटिस भेजे गए है। इनमें स्पष्ट किया गया है कि सेक्टर 13 की गलियों में बिना अनुमति के गेट लगाए गए है। जिससे आमजन को आवागमन में परेशानी हो रही है। ये पूरी तरह अवैध है। वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी हाने के नाते इन गेटों को 10 दिन के अंदर अंदर हटवाए अन्यथा विभाग इन गेटों को हटवाएगा।
विज्ञापन

रात ही नहीं दिन में भी बंद रहते है गेट
सेक्टर 13 में अनेक गेट रात को ही नहीं दिन में भी बंद रहते है। दिन के समय गली वासी सोचते ही कि लावारिस पशु खासकर सांड़ गलियों में ना आए। इसी कारण वे दिन में भी गेट बंद रखते है । किसी ने हुडा प्रशासक को शिकायत दी है। हर्ष दीप डुडेजा और चिरंजीलाल सांवरिया ने बताया कि कुछ लोग दिन में भी गेट बंद रखते है जो कि गलत है। इस बार में डीसी से बातचीत हुई और सेक्टर वासी इस बारे में आपस में बातचीत कर तय करेंगे कि दिन के समय गेट बंद ना किए जाए। इसके बाद अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी कि गेट ना हटाए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते है सेक्टर वासी
2003 में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक और डीसी से बातचीत के बाद लोहे के गेट गलियों में लगाए थे। इस का फायदा यह है कि रात को चोरी की वारदातों पर थोड़ी लगाम लगी है । वहीं तेज रफ्तार से युवा बाइक नहीं दौड़ाते। इसके अलावा लावारिस पशु भी नहीं आ पाते। ये हटाना गलत है।
रामकिशन शर्मा, प्रधान
सेक्टर 13 वेल्फेयर एसोसिएशन
चार साल पहले सेक्टर में डकैती, चोरी की वारदात खूब हुई। चेन स्नैचिंग भी हुई। अब यहां गलियों में गेट लगने के बाद से कमी आई है। गेट रात को 11 बजे बंद किए जाते है और सुबह चार बजे खोले जाते है। चौकीदार भी नियुक्त है। ऐसे में किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
बलदेव शर्मा, रिटायर्ड असिस्टेंट मैनेजर
इंश्योरेंस कंपनी
गली में गेट लगाने से कॉलोनी वासियों को फायदा हुआ है। इन्हें हटाने के फैसले से पहले कॉलोनी वासियों से भी बातचीत करनी चाहिए। यह सुरक्षा के लिहाज से सहीं है। इन्हें हटाया जाता है तो पहले की तरह आपराधिक गतिविधियां बढ़ेंगी।

जोगेंद्र सिंह, सेक्टर 13 वासी
गलियों में पहले सारा दिन लावारिस पशु और सांड़ लड़ते थे। शरारती युवक तेज रफ्तार से बाइक चलाते थे। चोरियां भी बढ़ रही थी। अब ये चीजें ठीक हुई तो गेट हटाने के आदेश आ गए।
हर्षलता, सेक्टर 13 वासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed