फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   48 घंटे में पहुंची 200 शिकायतें, शहर की अनेक कालोनियों में 10 घंटे तक रही बिजली गुल

48 घंटे में पहुंची 200 शिकायतें, शहर की अनेक कालोनियों में 10 घंटे तक रही बिजली गुल

Sun, 24 Jun 2018 12:45 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
48 घंटे में पहुंची 200 शिकायतें, शहर की अनेक कालोनियों में 10 घंटे तक रही बिजली गुल
शहर की कई कालोनियों में 10 घंटे तक गुल रही बिजली, 48 घंटे में पहुंची 200 शिकायतें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। गर्मी बढ़ने के साथ शहर के कई कालोनियों में 10 घंटे तक बिजली गुल रहती है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार कट लगने से पिछले 48 घंटे में निगम के पास 200 शिकायतें पहुंच चुकी हैं, लेकिन विभाग के पास सिर्फ आश्वासन दे रहा है, निजात नहीं। भीषण गर्मी में ओवरलोडिंग के चलते शहर के ट्रांसफार्मर जवाब दे रहे हैं। जिसकी वजह से कट पर कट लग रहे हैं। ओवर लोडिंग कट से निजात दिलाने के लिए निगम ने शहर के 15 ऐसे ट्रांसफार्मर चिह्नित किए हैं जो 100 एचपी के हैं। विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर ट्रांसफार्मर को बदलकर 200 एचपी के रखने का निर्णय लिया है ताकि लोगों को अघोषित कटों से निजात दिलाई जा सके।
किसी भी ट्रांसफार्मर पर ट्रिप लगी तो कम से कम एक घंटे बिजली गुल रहेगी। इसका कारण है कर्मचारियों की व्यस्तता। कर्मचारियों पर वर्क लोड इतना बढ़ गया है कि उन्हें खाना खाने तक का भी समय नहीं लग रहा। एक जगह ट्रिप लगने पर लोग कम से कम आधे घंटे इंतजार के बाद ही शिकायत करते हैं। शिकायत के भी आधे-पौने घंटे बाद ही कर्मचारी पहुंचकर ठीक करते है। यह पार्ट ट्रांसफार्मर के ऊपरी हिस्से में होने के कारण आमजन पैनल को ऊपर-नीचे स्वयं भी नहीं कर सकते।
विज्ञापन


मेन ट्रांसफार्मर को बचाने के लग रहे रहे 25-25 मिनट के कट
बीटीएम चौक स्थित 132 केवी में लगे मेन ट्रांसफार्मर को ओवरलोडिंग से बचाने के लिए के शहर में लगे ट्रांसफार्मर पर अलग-अलग टाइम पर 25-25 मिनट का कट लगाकर ब्रेक दिया जा रहा है। बिजली निगम कर्मचारी ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि अगर ओवर लोडिंग के चलते यह ट्रांसफार्मर जवाब दे गया तो शहर के ज्यादातर हिस्से में ब्लैक आउट के हालात पैदा हो जाएंगे। वहीं, ओवर लोडिंग के चलते अधिकतर ट्रांसफार्मरों एमसीबी अपने आप गिर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश 8 घटें के मिल रही बमुश्किल पांच घंटे
भीषण गर्मी में फसल को सूखने से बचाने के लिए किसानों केे पसीने छूट रहे हैं। बिजली निगम ने किसानों को आठ घंटे बिजली देने का शेड्यूल जारी किया हुआ है। लेकिन बिजली बमुश्किल पांच घंटे भी नहीं मिल रही। ऐसे में किसान कैसे अपनी फसल की अच्छे से सिंचाई कर पाएगा।

ग्रामीण क्षेत्र में शेड्यूल 12 घंटे का, मिलती है आठ घंटे
ग्रामीण क्षेत्र में तो बिजली निगम द्वारा 12 घंटे बिजली देने का शेड्यूल बनाया हुआ है। निगम गांव में शाम को सात बजे से सुबह पांच बजे तक बिजली दी जाती है। उसके बाद दिन में 11 बजे से एक बजे तक। इस दौरान पांच से सात कट लग जाते हैं। पावर कट में हर दिन जहां तीन घंटे तक बिजली काट ली जाती है, वहीं एक घंटे की बिजली अघोषित कट में चली जाती है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र में आठ घंटे ही बिजली मिलती है।


शहरी क्षेत्र में नहीं मिल रही 24 घंटे बिजली
बिजली निगम द्वारा शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली देने का शेड्यूल जारी किया हुआ है। शहर में कई क्षेत्र में बिजली कार्य को लेकर 2 घंटे का कट घोषित किया जाता है, और बिजली घंटों तक नहीं आती। वहीं, शहर में बिजली कटों को लेकर लोग शिकायत भी कई बार कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा। लोगों का कहना है कि बिजली बिल पूरे भरने के बाद भी उन्हें 24 घंटे बिजली नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed