{"_id":"5b2aa95d4f1c1b5d748b5e4d","slug":"201529522525-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट नहीं लगाने वाले बाइक सवार ने पुलिस से किया अभद्र व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट नहीं लगाने वाले बाइक सवार ने पुलिस से किया अभद्र व्यवहार
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। रोहतक चौक पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा हेलमेट ना लगाने पर एक युवक को रोका तो उसने ना केवल अभद्र व्यवहार किया, बल्कि एसपी को भी चैलेंज देकर चला गया। इस दौरान वहां पर तैनात होमगार्ड ने उसकी वीडियो बना ली। जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो वायरल होते हुए एसपी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए ना केवल युवक का पोस्टल चालान किया है बल्कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय जांच करने के लिए एसपी ने आदेश दिए हैं।
मंगलवार को रोहतक चौक पर ट्रैफिक में तैनात एएसआई टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहा था। इस दौरान बाइक के साइड में हेलमेट रखकर बाइक चालक को को रूकवा लिया। जैसे ही बाइक को रुकवाया तो बाइक सवार युवक ने होमगार्ड के जवान के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। जब उसने चालान करने की बात कही तो युवक भड़क गया।
इसी दौरान वहां पर खड़े होमगार्ड ने युवक की वीडियो बनानी शुरू कर दी। वीडियो में युवक कह रहा है कि जो म्हारा चालान कर दे उसकी टांग काट दे। होमगार्ड ने कहा कि आप गाली मत दो तो युवक ने कहा कि तेरे में हिम्मत है तो तू चालान काट दे। जब होमगार्ड के जवान ने कहा कि आप हेलमेट तो लगा लें, इसपर युवक ने कहा कि एसपी खड़ा हो तो उसके आगे भी हेलमेट कोनी लगाऊं। उसके बाद युवक ने कहा कि आज तो मैं हेलमेट साथ ले आया, नहीं तो लाता भी नहीं। वह बाइक का कोई कागज नहीं लाएगा तो भी उसका चालान करने की हिम्मत नहीं है। उसके बाद जब होमगार्ड ने कहा कि हेलमेट साइड में रखने का क्या फायदा है तो युवक बोला जिस दिन भिवानी में पुलिस ने चालान काट दिया, उस दिन तै भिवानी में रहना छोड़ देंगे। उसके बाद युवक बाइक को लेकर चलता बना। बुधवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद पुलिस की चारों ओर बदनामी हो रही है।
विज्ञापन
चुपचाप सुनता रहा एएसआई
जब होमगार्ड के जवान के साथ बाइक सवार युवक अभद्र व्यवहार करते हुए उसे धमका रहा था तो वहां पर मौजूद एएसआई ने एक बार भी युवक को रोकने की कोशिश नहीं की। इससे लग रहा था कि जरूर कोई ना कोई दबाव एएसआई पर होगा। अगर यही हालात रहे तो पुलिस को देखकर कोई भी उसे धमकाकर चला जाएगा।
युवक का किया पोस्टल चालान : एसपी
एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि वीडियो पर संज्ञान लेते हुए युवक की पहचान की गई। युवक का नाम प्रदीप है। जो मूल रूप से धाहरेड़ू का रहने वाला है और हाल भिवानी में रह रहा है। युवक का हेलमेट व अभद्र व्यवहार करने का पोस्टल चालान किया है। साथ ही ड्यृूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। लापरवाही पाए जाने पर उसके खिलाफ विभागीय जांच की जाएगी।