फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   तोशाम के खानक में रिश्ते के बाद हो रही थी शादी की तैयारी

तोशाम के खानक में रिश्ते के बाद हो रही थी शादी की तैयारी

Tue, 19 Jun 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
तोशाम के खानक में रिश्ते के बाद हो रही थी शादी की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। तोशाम क्षेत्र के गांव खानक में 14 साल की लड़की की 40 साल के व्यक्ति के साथ गुपचुप तरीके से शादी की तैयारी चल रही थी। रिश्ता हो चुका था और कभी भी शादी की जा सकती थी। सूचना महिला संरक्षण विभाग को मिली तो दोनों परिवारों को भिवानी कार्यालय बुलाया गया। इसके बाद शादी रुकवा दी गई। इसके अलावा बलियाली गांव में चल रहे शादी समारोह में नाबालिग लड़का-लड़की के फेरे करवाने की तैयारी थी। तभी महिला संरक्षण अधिकारी ने पहुंचकर शादी रुकवाई।
तोशाम के गांव खानक में महज 14 साल की लड़की की 40 साल के व्यक्ति से शादी की तैयारी चल रही थी। कलानौर वासी व्यक्ति से रिश्ता हो चुका था और कभी भी शादी हो सकती थी। सूत्रों की मानें तो सारा काम गुपचुप तरीके से हो रहा था। अचानक ही इसकी भनक जिला महिला संरक्षण अधिकारी हरबंस कौर को लग गई। उन्होंने बच्ची की माता को अपने कार्यालय बुलाया और समझा-बुझाकर शादी को रुकवाया।
विज्ञापन

बलियाली गांव से बिना दुल्हन के लौटाई बारात
बलियाली गांव में सोमवार को शादी समारोह चल रहा था। बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच चुकी थी। फेरों की तैयारी थी कि अचानक महिला जिला संरक्षण अधिकारी हरबंस कौर पहुंच गई। जांच की तो पाया कि लड़का और लड़की दोनों ही नाबालिग हैं। लड़की की उम्र करीब साढ़े 17 वर्ष थी तो लड़के की उम्र करीब 19 वर्ष है। यहां दोनों परिवारों को बताया गया कि बाल विवाह कानूनी अपराध है। इसमें कैद का प्रावधान है। इसके बाद दोनों परिवारों को बाल विवाह से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। दोनों परिवारों ने बालिग होने पर दोनों बच्चों की शादी करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:::
बलियाली में नाबालिग लड़का और लड़की की शादी की जा रही थी। शादी रुकवाकर दोनों परिवारों को समझाया गया है। इसके अलावा खानक में एक 14 वर्षीय लड़की की 40 वर्षीय व्यक्ति के साथ शादी किए जाने की तैयारी थी। रिश्ता हो चुका था। इस बारे में लड़की की माता को समझाया गया है।
-हरबंस कौर, जिला संरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed