{"_id":"5ad6440d4f1c1b87098b5037","slug":"201523991565-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों पर हो रहे अत्याचारों को रेकने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों पर हो रहे अत्याचारों को रेकने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियों पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
देश में बढ़ रही रेप की घटनाओं व जम्मू कश्मीर में रेप के बाद आठ साल की बच्ची की हत्या करने के विरोध में मंगलवार को राष्ट्रीय हिंदू महासंघ के सदस्यों ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इस पर एसडीएम ने उनकी मांग सरकार तक भिजवाने का आश्वासन दिया। मंगलवार को सदस्यों ने बेटियों के साथ हो रहे अत्याचारों की कड़े शब्दों में निंदा की। सौंपे ज्ञापन में महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेश तंवर व महिला अध्यक्ष कविता राजपूत ने संयुक्त रूप से बताया कि जम्मू कश्मीर में आठ साल की बच्ची के साथ रेप और उसके बाद हत्या की घटना ने देश को झकझोर दिया। इस तरह की घटनाओं की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। उन्होंने जिला प्रशासन से जम्मू कश्मीर के कठुआ की घटना की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने इस तरह के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। इस मौके पर राजेश कुमार, कविता राजपूत, सुभाष फौजी, बाला देवी, निर्मला, सुमित्रा, गिरदावरी देवी, केला देवी, रमेश मड्डू व अमर सिंह यादव आदि मौजूद थे।