{"_id":"5ab1643a4f1c1bbb758b6b25","slug":"201521574970-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान परीक्षा में नकल के 35 मामले किए दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान परीक्षा में नकल के 35 मामले किए दर्ज
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञान की परीक्षा में नकल के 35 मामले दर्ज किए
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
प्रदेश भर में चल रही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक, रि-अपीयर व मुक्त विद्यालय) गृह विज्ञान विषय की परीक्षा में नकल के 35 मामले दर्ज किए गए। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड सचिव धीरेन्द्र खड़गटा, आईएएस के उड़नदस्ते द्वारा जिला चरखी दादरी के ग्रामीण एवं शहरी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जहां परीक्षा नकल रहित एवं शांतिपूर्वक चल रही थी।
प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्तों द्वारा सभी जिलों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें जिला फतेहाबाद, हिसार, महेंद्रगढ़, सिरसा, सोनीपत एवं नूंह के परीक्षा केंद्रों में नकल के 13 केस पकड़े गए। वहीं बोर्ड सचिव के विशेष उड़नदस्तों द्वारा सभी जिलों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें जिला झज्जर के परीक्षा केंद्रों में नकल के 2 केस पकड़े और अन्य उड़नदस्तों ने नकल के 20 मामले दर्ज किए।