{"_id":"5aad66464f1c1bb6758b5f7d","slug":"201521313350-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइब्रेरी में किताबें खरीदने के लिए 50 हजार की दी ग्रांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइब्रेरी में किताबें खरीदने के लिए 50 हजार की दी ग्रांट
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइब्रेरी में किताबें खरीदने के लिए 50 हजार की दी ग्रांट
अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम
बार काउंसिल ऑफ इंडिया के को-चेयरमैन अमित कुमार ने शनिवार को बार एसोसिएशन तोशाम को बार कांउसिल की लाइब्रेरी में किताबें खरीदने के लिए 50 हजार रुपये की ग्रांट प्रदान की। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के को-चेयरमैन अमित कुमार ने बताया कि अब बार एसोसिएशन के चुनावों में दस साल वकालत का अनुभव प्राप्त अधिवक्ता ही प्रधान का चुनाव लड़ सकेगा। वहीं सचिव व अन्य पदों के लिए पांच साल का अनुभव होना जरूरी कर दिया गया है। बार काउंसिल एक वेलफेयर पॉलिसी लेकर आई है। पॉलिसी को हाईकोर्ट ने भी मंजूरी दे दी है। पॉलिसी की आय-व्यय का पूरा ब्यौरा बार काउंसिल की वेबसाइट पर डाला जाएगा। इसमें पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। अमित कुमार ने बताया कि नए वकीलों की रजिस्ट्रेशन फीस भी कम करने का प्रयास है। इस मौके पर तोशाम बार एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र चहल, एडवोकेट सत्यवान श्योराण, पवन ढाका, गुलशन काठपालिया, सुरेंद्र बेड़वाल, हरेंद्र भालोठिया, सतबीर सिहाग, सुरेश ढुल, जयवीर गुज्जर, बार सचिव संजय बागनवाला, चुनाव कमेटी के चेयरमैन सतबीर शर्मा, सुरेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।