फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   इंस्टालमेंट नहीं भरने वालों के प्लॉट जब्त

इंस्टालमेंट नहीं भरने वालों के प्लॉट जब्त

Fri, 23 Jun 2017 01:05 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
इंस्टालमेंट नहीं भरने वालों के प्लॉट जब्त
एक हजार डिफाल्टर नहीं भर रहे प्लॉट के किस्त
विज्ञापन

एक हजार प्लॉटधारक नहीं जमा कर रहे किस्त
दो महीने में हुडा ने किस्त नहीं भरने वालों के 14 प्लॉट किए जब्त
आठ सौ लोगों को भेजा नोटिस,
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
एक समय था, हुडा में प्लाट पाने के लिए मारामारी मची थी, अब आलम यह है कि लोग किस्त ही जमा नहीं करा रहे हैं। 10 से 12 साल बाद भी करीब एक हजार डिफाल्टरों में हुडा के पांच करोड़ फंसे हैं। करीब आठ सौ को नोटिस थमाए जा चुके हैं। पहले जो प्लॉट 25 लाख के थे, ब्याज लगकर अब वह राशि 75 लाख तक पहुंच गई। राशि और ब्याज अधिक होने के कारण अब अधिकतर प्लॉटधारक किस्त जमा ही नहीं करा रहे हैं। हुडा ने अब एक्शन लेते हुए 14 प्लॉट जब्त किए हैं।
हुडा में आठ से 10 साल पहले प्लॉट लेने वाले भी आज तक मौके पर जमा कराई गई राशि के अलावा किस्त नहीं भर रहे हैं। हुडा अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी कोई एक्शन नहीं लिया। नोटिसों की खानापूर्ति की और सुनवाई के समय कभी अधिकारी नहीं मिले तो कभी प्लॉट धारक नहीं आए। अब हुडा की आर्थिक स्थिति बिगड़ी तो प्लॉट याद आए और उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद धड़ाधड़ नोटिस देने और प्लॉट जब्त करने की कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन

हुडा विभाग ने किस्त नहीं भरने वाले करीब आठ सौ लोगों को हुडा सेक्शन 17 के तहत नोटिस थमाए हैं। हुडा की ओर से पांच नोटिस दिए जाते है, जिसमें पहले कारण बताओ, फिर चेतावनी नोटिस, उसके बाद पेनल्टी के नोटिस शामिल है। पांच नोटिस के बाद प्लॉट जब्त करने की कार्रवाई शुरू होती है। आठ सौ में से अधिकतर प्लॉट धारकों को तीन से पांच नोटिस थमाए जा चुके हैं और अब प्लॉट जब्त करने की कार्रवाई भी शुरू हो गई है। अब किस्त नहीं भरने वालों के प्लॉट जब्त कर दोबारा से बेचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
तीन गुना हो गई राशि, इतनी प्लॉट की कीमत नहीं
किस्त नहीं भरने के कारण अधिकतर प्लॉटों की राशि ब्याज लग-लग तीन गुना से भी अधिक हो गई है। किसी ने 2008 में प्लॉट लिया था तो किसी ने 2010 में। पिछले आठ से 10 सालों से किस्तों पर ब्याज लग रहा है। ऐसे में अधिकतर प्लॉट धारक अब किस्त ही नहीं भर रहे। प्लॉट लेने वालों में अधिकतर प्रॉपर्टी डीलर या दूसरे जिलों के लोग है, जो प्लॉट बेचने की फिराक में थे। शुरूआत में बिक्री नहीं होने के कारण अब प्लॉट ऐसे ही छोड़ दिए गए हैं।
--
सेक्टर वासियों के लिए भी आफत बने खाली प्लॉट
सेक्टर के खाली प्लॉट सेक्टर वासियों के लिए भी परेशानी बने है। खाली प्लॉटों में गंदा पानी जमा हो रहा है। सेक्टरों में सफाई व्यवस्था ठप होने के कारण अब लोग कचरा भी खाली प्लॉटों में ही फेंक रहे हैं। अधिकतर खाली प्लॉटों में बड़ी-बड़ी झाड़ियां, कांग्रेसी घास उग आई है।


हुडा प्लॉटों की किस्त नहीं भरने वालों को नोटिस भेजे गए हैं। नोटिस के बाद भी किस्त नहीं भरने वालों के प्लॉट जब्त करने शुरू कर दिए गए हैं। करीब दर्जन भर प्लॉट जब्त किए गए हैं।
सतपाल सिंह, एसडीएम-हुडा प्रशासक

फोटो 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed