फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   20 lakh bangles

तहसीलदार लगवाने के नाम पर 20 लाख की ठगी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 24 Jul 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
20 lakh bangles
तहसीलदार लगवाने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी मामले में सिटी पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। गोशाला मार्केट क्षेत्र निवासी पुरुषोत्तमदास मित्तल ने पुलिस को दी शिकायत पर सितंबर 2012 में कुछ लोग उसके घर पर आए और रेलवे मंत्रालय में सदस्य बनाए जाने का हवाला देते हुए उसे मिठाई खिलाई। इसी दौरान उसने तहसीलदार लगवाने के नाम पर 30 लाख रुपये की पेशकश की।
विज्ञापन

पुरुषोत्तम ने बताया कि उसके बुआ की लड़की के लड़का जो फरीदाबाद में रह रहा है, उसे रोजगार लगाने के लिए बातचीत की गई। इसी दौरान 14 अक्तूबर 2012 को 20 लाख रुपये राकेश को दे दिए। जिसके बाद उसके कागजात लेकर उसे नौकरी लगवाने का झांसा दिया गया। 28 जनवरी 2013 को उसके भांजे रोहित के कुछ कागजातों पर भी हस्ताक्षर कराए गए। काफी दिनों तक नौकरी लगाने के नाम पर उन्हें इधर-उधर घुमाया गया, मगर नौकरी नहीं लगी। जिसके बाद रुपये वापस मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इसी मामले में 2018 में शिकायत मुख्यमंत्री को दी गई। जिस पर पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। दिनोद गेट पुलिस चौकी प्रभारी दशरथ ने बताया कि नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी मामले में खाड़ी मोहल्ला निवासी वीरेंद्र को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से 15 हजार रुपये की नगदी भी बरामद की गई है। उसे मंगलवार सुबह न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed