फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   2 arrested for firing on people walking towards Dinod Gate

Bhiwani News: दिनोद गेट की तरफ पैदल जा रहे व्यक्तियों पर गोली चलाने के मामले में 2 गिरफ्तार

Tue, 29 Apr 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 29 Apr 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
2 arrested for firing on people walking towards Dinod Gate
भिवानी। सीआईए द्वितीय ने जीतू वाला जोहड़ पर गोली चलाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रदीप निवासी बृजवासी कॉलोनी व जितेंद्र निवासी दुर्गा कॉलोनी भिवानी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

11 अप्रैल को सुबह के समय विनोद उर्फ बिन्नू निवासी जीतू वाला जोहड़ अपने दो साथियों के साथ दिनोद रोड की तरफ जा रहे थे। तभी कुछ व्यक्तियों ने विनोद व उसके साथियों पर हमला कर दिया था। इसमें दूसरे पक्ष के द्वारा विनोद व उसके साथी प्रशांत पर गोली चलाई गई थी।
विज्ञापन

इसी मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार को सीआईए स्टाफ 2 के उप निरीक्षक राजेश कुमार ने अभियोग में 2 आरोपियों को गांव तिगड़ाना से गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों से वारदात वाले दिन प्रयोग की गई एक मोटरसाइकिल को बरामद हुई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

भिवानी। एंटी व्हीकल थैफ्ट स्टाफ ईशरवाल की टीम ने सेक्टर 13 भिवानी से एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नीरज निवासी हालुवास गेट भिवानी के रूप में हुई है।

सोमवार को एंटी व्हीकल थैफ्ट स्टाफ ईशरवाल के मुख्य सिपाही दीपक कुमार गश्त पड़ताल ड्यूटी भगत सिंह चौक भिवानी मौजूद थे। पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सहारा बॉक्सिंग अकादमी सेक्टर-13 वाले रास्ते पर खड़ा है। इसके पास बिना लाइसेंस के अवैध हथियार है। पुलिस ने बताए गए स्थान पर रेड करके एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी से एक देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए है। आरोपी बावल, रेवाड़ी से 90 हजार में दो अवैध हथियार व कारतूस खरीद कर लाया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed