फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   एचटेट में दिव्यांगों को मिलेंगे गृह जिले में सेंटर

एचटेट में दिव्यांगों को मिलेंगे गृह जिले में सेंटर

Thu, 06 Dec 2018 01:03 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
एचटेट में दिव्यांगों को मिलेंगे गृह जिले में सेंटर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। एचटेट की तैयारियों में जुटे दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें परीक्षा देने के लिए 50 से 100 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा बल्कि गृह जिले में ही उन्हें परीक्षा केंद्र दिए जाएंगे। यह निर्णय बोर्ड अधिकारियों की बैठक में लिया गया है। इसके अलावा निर्णय लिया गया है कि अन्य विद्यार्थियों को भी ज्यादा दूरी के चक्कर कटवाने की बजाए 50 से 100 किलोमीटर के दायरे में ही परीक्षा केंद्र दिए जाए। इस बार करीब तीन लाख 74 हजार 646 परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है।
पांच और छह जनवरी को होने वाली एचटेट परीक्षा के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन तैयारियों में जुटा है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि दिव्यांगों को दूर-दराज के सेंटर होने पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में समस्या आती है। इसी बार किसी को भी सेंटर तक पहुंचने में ज्यादा समस्या ना हो इसके लिए योजना बनाई गई है। दिव्यांगों को गृह जिले में ही सेंटर देने का निर्णय लिया है जबकि बाकी अन्य परीक्षार्थियों को भी 50 से 100 किलोमीटर के दायरे में परीक्षा केंद्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन

एचटेट की परीक्षा के लिए 3,74,648 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। बोर्ड प्रशासन नकल रोकने का भी प्लान बना रहा है। इसके तहत उड़नदस्ते बनाने के अलावा इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण जैमर, सीसीटीवी कैमरों का प्रयोग किया जाएगा। नकल रोकने के लिए बोर्ड कर्मचारियों के अलावा 20 हजार अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी जोकि नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए उपयोगी साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

450 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देेंगे तीन लाख 74 हजार परीक्षार्थी
बोर्ड के चेयरमेन डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि एचटेट परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 450 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। बोर्ड में और हर जिले में कंट्रोल रूम बनेगा और हर 20 सेेंटरों पर एक कंट्रोल रूम होगा जहां से सारी जांच होती रहेगी। उन्होंने बताया कि नकल पर सेंध ना लगे, इसके लिए नजदीक के जिलों में सेंटर बनाया जाएगा लेकिन गृह जिला नहीं दिया जा सकता, क्योंकि कई जगह गारंटी लेकर परीक्षा पास करवाएं जाने के दावे किए जाते हैं। ऐसे में सेंध लगने की संभावनाएं अधिक होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed