फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   शहर के सभी मुख्य मार्गों पर जमा हुआ दो से तीन फुट पानी

शहर के सभी मुख्य मार्गों पर जमा हुआ दो से तीन फुट पानी

Sat, 21 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
शहर के सभी मुख्य मार्गों पर जमा हुआ दो से तीन फुट पानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। प्रशासन के पानी निकासी से निपटने के दावे उस समय हवा-हवाई होते दिखे जब शुक्रवार सुबह भारी बारिश हुई। शुक्रवार की 43 एमएम बरसात ने प्रशासन के बरसाती पानी से निपटने के सारे दावों की पोल खोल दी। शहर का शायद ही कोई मार्ग ऐसा होगा जहां बरसाती पानी जमा ना हुआ हो। उड़ीसा के राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल का काफिला भी रोहतक गेट पर जमा करीब दो से तीन फुट पानी के बीच से गुजरा। दोपहर बाद तक भी कॉलोनियों से बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पाई।
शुक्रवार को सुबह करीब पांच बजे से छह बजे तक तेज बरसात हुई। एक घंटे तेज बरसात के बाद हलकी बूंदाबांदी चलती रही। दिनभर में 43 एमएम बरसात भिवानी में दर्ज की गई।
विज्ञापन

इस बारिश से बावड़ी गेट, हनुमान ढाणी क्षेत्रों में तो घरों में भी पानी घुस गया वहीं रोहतक गेट, दादरी गेट रोड, देवसर चुंगी, बीटीएम चौक से रेस्ट हाउस मार्ग, हांसी मार्ग पर इतना पानी था कि यहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया। यहां अनेक वाहन पानी के बीच बंद हुए जिससे जाम भी लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितनी बारिश
ब्लॉक बारिश
भिवानी 43 एमएम
लोहारू 18 एमएम
तोशाम 10 एमएम
सिवानी 17 एमएम
बवानीखेड़ा 16 एमएम
बारश के पानी से चांग में बाढ़ जैसे हालात
चांग। शुक्रवार को सुबह आई तेज बरसात के कारण गांव चांग में बाढ़ जैसे हालात हो गए। यहां से करीब 20 परिवार पलायन कर गए। गांव चांग में आधे से ज्यादा क्षेत्र की गलियों में दो से तीन फीट तक पानी गलियों में भरने से ग्रामीण अपने घरों में कैद हो गए। गांव के राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तालाब जैसे हालात हो गए व स्कूल आने का रास्ता बंद हो गया। मजबूरी में स्कूल की छूट्टी करनी पड़ी। वहीं, दूसरी ओर गांव के प्राइमरी स्कूल में पानी भरने से छोटे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गांव चांग के वार्ड न 18 में स्थित तालाब ओवरफ्लो होने के कारण करीब 20 लोगों के घरों में पानी भरने के कारण मकान मालिक दूसरी जगह पर पलायन करने को मजबूर हो गए हैं। तालाब के पास लगती गलियों में तालाब व बरसात का पानी करीब तीन फीट तक भर गया है। ग्रामीण फूलचन्द ग्रेवाल, ज्ञानी राम, फूली, जोगेन्द्र, रमेश शर्मा आदि ने बताया कि शुक्रवार सुबह हुई बरसात के कारण घरों में पानी भर गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन व ग्राम पंचायत से पानी निकलवाने की गुहार लगाई है।
इन क्षेत्रा में बाढ़ जैसे हालात
गांव चांग के वार्ड न 1,2 12,17,18, 19 व 20 में तेज बरसात के कारण बाढ़ जैसे हालात हो गए। वार्ड नंबर एक के पंच रामकुमार ने बताया कि वार्ड में स्थित तालाब ओवरफ्लों होने के कारण तालाब का पानी घरों व रोड पर आ गया है।


शुक्रवार को आई तेज बरसात के कारण गांव चांग में के वार्ड न 18 व 1 में स्थित तालाब ओवरफ्लो होने के कारण लोगों के मकानों व गलियों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया है। पानी निकासी के लिए सीएम के सामने अपनी मांग रखी थी, तालाबों की सफाई मंजूर हो चुकी है। पानी निकासी के लिए उपायुक्त भिवानी से मिले हैं, आज पानी निकालने के लिए बड़ी मोटर लगवा दी जाएगी।
देवेन्द्र कालड़ा, सरपंच चांग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed