फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   चेतावनी: दो दिन में पानी नहीं आया तो जड़ देंगी जलघर को ताला, फोड़ेंगी मटके

चेतावनी: दो दिन में पानी नहीं आया तो जड़ देंगी जलघर को ताला, फोड़ेंगी मटके

Thu, 21 Jun 2018 12:51 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
चेतावनी: दो दिन में पानी नहीं आया तो जड़ देंगी जलघर को ताला, फोड़ेंगी मटके
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बवानी खेड़ा। बवानी खेड़ा के वार्ड छह में पिछले काफी समय से पानी की समस्या के चलते वार्डवासियों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने जलघर में पहुंचकर कार्यालय में रोष जताया। महिलाओं ने कनिष्ठ अभियंता प्रद्युमन को खरी-खरी सुनाई।

वार्डवासियों में ललिता, रेनू, कोकड़, पूनम, भरपाई, निर्मल, अनिला, जीत, महावीर, रामअवतार, विनोद, भोलू, सुशीला ने बताया कि पिछले काफी समय से वे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। पीने का पानी उन्हें खरीदकर पीना पड़ रहा है। डेरा बाबा रामरूप की गली के निवासियों ने बताया कि पूर्व पार्षद महाबीर प्रसाद उन्हें स्वयं खर्च पर पानी उपलब्ध करवाते थे और विभाग के समक्ष भी काफी गुहार उनके द्वारा वार्डवासियों से मिलकर लगाई। लेकिन विभाग ने कोई सुध नहीं ली। वार्डवासियों ने बताया कि इस बारे में पहले भी विभाग को सूचित किया जा चुका है लेकिन कोई हल नहीं निकला। महिलाओं ने चेतावनी दी कि आगामी दो दिनों में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे जलघर के मुख्य द्वार का ताला जड़ देंगी। वहीं राजीव गांधी पंचायत राज के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र फौजी दुर्जनपुर ने कहा कि भाजपा बड़े बड़े दावे करती हैं लेकिन लोग पीने के पानी के लिए मोहताज हो रहे हैं। हालांकि कांग्रेस सरकार ने अपने समय में बवानी खेड़ा में द्वितीय जलघर का निर्माण करवाया था। इस बारे में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रद्युमन ने बताया कि दोबारा पानी की सप्लाई देकर लोगों की शिकायत का समाधान किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed