{"_id":"5ad79fb64f1c1b84028b5509","slug":"191524080566-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में हुए स्वच्छता पर्व कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में हुए स्वच्छता पर्व कार्यक्रम
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता पर्व : ग्रामीणों को बताया स्वच्छता का महत्व
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
जिले के चयनित गांवों के अलावा निर्धारित कार्यक्रमानुसार बुधवार को स्वच्छ भारत पर्व के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
बुधवार को सुबह स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में स्वच्छ भारत पर्व के तहत पर्यावरण एवं वन विभाग मंत्रालय से निदेशक भानू प्रकाश और रक्षा मंत्रालय से अवर सचिव सुभाष चंद्र ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राम सिंह, बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता रणदीप सिंह, लीगल ऑफिसर अनूप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपिका बजाज, जिला विकास ग्रामीण अभिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की और कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की।
इसी कड़ी में गांव दांग कलां में आयोजित कार्यक्रम में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राम सिंह, खंड विकास एवं पंचयत अधिकारी सुभाष चंद्र, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सतीश कुमार ने ठोस-तरल कचरा प्रबंधन, गलियों व स्वयं की सफाई रखने पर विस्तार से प्रकाश डाला। स्वच्छता के लिए गांव में जागरूक रैली का आयोजन किया। इसी प्रकार से ढ़ाणा लाडनपुर में नालियों की सफाई की गई और जागरूकता रैली निकाली। गांव बलियाली के अलावा अन्य गांवों में भी स्वच्छता पर्व के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ग्राम स्वराज अभियान के दौरान 20 अप्रैल को उज्ज्वला पंचायत, 24 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस, 28 अप्रैल को ग्राम शक्ति अभियान, 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत, दो मई को किसान कल्याण कार्य कार्यशाला और पांच मई को आजीविका और कौशल विकास मेला कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।