{"_id":"5acfabb24f1c1b863d8b4dee","slug":"191523559346-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने आवास पर आठ घंटे उपवास पर रहे सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने आवास पर आठ घंटे उपवास पर रहे सांसद
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने आवास पर आठ घंटे उपवास पर रहे सांसद
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
विपक्ष द्वारा बजट सत्र न चलने देने के विरोध में सांसद धर्मवीर सिंह अपने आवास पर करीब आठ घंटे उपवास पर रहे। भाजपा के जिला अध्यक्ष समेत कई नेताओं-कार्यकर्ताओं ने सांसद का साथ दिया। वीरवार सुबह नौ बजे सांसद धर्मबीर सिंह ने अपने आवास पर उपवास शुरू किया। उनके साथ जिला अध्यक्ष नंदराम धानिया, ठाकुर विक्रम सिंह, बबीता तंवर, डा. रवि भीष्म, रमेश सैनी, रामदेव तायल आदि मौजूद रहे।
सांसद ने कहा कि विपक्ष द्वारा बजट सत्र न चलने देने को लेकर प्रदेश के 10 सांसदों में से आठ सांसदों ने गांधीवादी तरीके से आज उपवास रखकर विरोध जताया है। बजट सत्र न चलने देने से देश को काफी नुकसान हुआ है। कई ऐसे बिल तो जो पेश होने थे लेकिन विरोध के कारण पास नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि इस विरोध के कारण देश का करोड़ों रुपया बर्बाद हुआ है। सांसद ने कहा कि देश की जनता का सांसदों पर विश्वास कैसे हो और संसद की गरिमा कैसे बने, इसलिए उनका यह उपवास रहा है। उन्होंने बताया कि उनका यह उपवास सवा पांच बजे तक रहा है।