फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   एकत्व की भावना के लिए खेल जरूरी: राज्यपाल

एकत्व की भावना के लिए खेल जरूरी: राज्यपाल

Thu, 22 Mar 2018 01:13 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
एकत्व की भावना के लिए खेल जरूरी: राज्यपाल
एकत्व की भावना के लिए खेल जरूरी : राज्यपाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने एक भारत-श्रेष्ठ भारत का नारा देते हुए कहा कि एकत्व की भावना के लिए खेल जरूरी हैं। खेल राष्ट्रीय एकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। भारत केसरी दंगल भी राष्ट्रीय एकत्व की भावना का प्रतीक है।
राज्यपाल बुधवार को यहां भीम खेल स्टेडियम में भारत केसरी दंगल का शुभारंभ करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भारत-श्रेष्ठ भारत का जो संकल्प लिया था, उसे भारत केसरी दंगल जैसे आयोजन से साकार कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि खेलो इंडिया मुकाबले में भी हरियाणा के खिलाड़ियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पूरे भारत में पहला स्थान प्राप्त किया। 17 वर्ष से कम आयु के 170 खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए राजभवन में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार खेलों को आसमान तक ले जाना चाहती है। भारत केसरी दंगल और कबड्डी के बाद अब सरकार इसी तर्ज पर बॉक्सिंग टूर्नामेंट भी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि शहीद दिवस के उपलक्ष्य में हर साल एक करोड़ के इनामी कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाता है। गुरुग्राम और अंबाला के बाद भिवानी में यह तीसरा भारत केसरी दंगल है।

इस दौरान खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक खेमका ने सबका आभार व्यक्त किया। मंच संचालन रामनिवास ने किया। इस अवसर पर खेल विभाग के निदेशक जगदीप श्योराण, डीसी अंशज सिंह, दादरी के डीसी अजय सिंह तोमर, पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन ऋषिप्रकाश शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष नंदराम धानिया, एसपी सुरेंद्र भौरिया, जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ओला, एडीसी डा. संगीता तेतरवाल, एसडीएम सतीश कुमार, सीटीएम महेश कुमार, डीएसओ राजबीर सिंह, छाजू राम गोयत, जगदीश मित्ताथल, रविंद्र बापौड़ा, मीना परमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed