{"_id":"5aaec2e74f1c1bac758b616d","slug":"191521402599-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों खरीद की शर्तों पर सांसद ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसों खरीद की शर्तों पर सांसद ने जताया विरोध
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसों खरीद की शर्तों पर सांसद ने जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
लोहारू।
सरसों की खरीद एजेंसियों द्वारा शुरू की जा चुकी है। परंतु अभी तक किसान अपनी फसल नहीं बेच पा रहे हैं। खरीद पर लागू की गई पांच शर्त बिल्कुल गलत हैं और गांव के सरपंच या नंबरदार की तसदीक से ज्यादा कोई कंडीशन नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सीएम से जल्द ही मुलाकात करेंगे और किसानों की ओर से यह मांग रखी जाएगी।
यह बात सांसद धर्मबीर सिंह ने रविवार को विश्राम गृह में लोहारू हलके के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता के हितों के लिए काम करें और आमजन के सुझाव मांगे गए हैं तथा गरीबों की एससी वर्ग के लोगों की बुढ़ापा पेंशन की कंडीशन 60 साल की बजाए 55 साल की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि उन्होंने पांच हलकों में लोगों के सुझाव लेने के लिए जनसंपर्क किया है असैा बहुत अच्छे सुझाव आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे विधानसभा चुनाव हर हाल में लड़ेंगे तथा उनकी पहली प्राथमिकता भाजपा से ही तोशाम विधानसभा से लड़ने की रहेगी। अब जो नहरों में पानी आ रहा है वह तो अभी नहरों तक ही सीमित है तथा खेतों में पानी लगाने के लिए चैक ही नहीं लग पाए हैं। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए आमजन का अच्छा सुझाव आया है तथा बिजली निगम को 200 यूनिट तक ढाई रुपये के हिसाब से बिजली के बिल वसूलने चाहिए। यदि यह स्लैब लागू किया जाए तो चोरियां रूक सकती हैं तथा निगम को प्रति माह कम से कम 300 करोड़ रुपये का लाभ हो सकता है।