फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पंचायत कर बनाई रणनीति, पहले सांसद, विधायक, डीसी के अलावा रेलवे अधिकारियों को देंगे ज्ञापन, फिर करेंगे धरने-प्रदर्शन

पंचायत कर बनाई रणनीति, पहले सांसद, विधायक, डीसी के अलावा रेलवे अधिकारियों को देंगे ज्ञापन, फिर करेंगे धरने-प्रदर्शन

Sun, 12 Nov 2017 11:14 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
पंचायत कर बनाई रणनीति, पहले सांसद, विधायक, डीसी के अलावा रेलवे अधिकारियों को देंगे ज्ञापन, फिर करेंगे धरने-प्रदर्शन
- पंचायत कर बनाई रणनीति, पहले सांसद, विधायक, डीसी के अलावा रेलवे अधिकारियों को देंगे ज्ञापन, फिर करेंगे धरने-प्रदर्शन
विज्ञापन

- फाटक के झंझट से हर रोज परेशान हो रहे हैं 50 हजार से अधिक लोग
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
कृष्णा कॉलोनी जीतूवाला फाटक पर रेलवे अंडर ब्रिज की मांग को लेकर दर्जनभर कॉलोनियों के लोग लामबंद हुए। लोगों ने पंचायत कर अंडर पास के लिए आंदोलन की रणनीति बनाई। वक्ताओं ने कहा कि दर्जनभर कॉलोनियों के लिए 50 हजार से अधिक लोग परेशान हैं और अंडर पास के लिए न सरकार गंभीर है और न ही प्रशासन। बजट मंजूर होने के बावजूद अंडर पास के निर्माण को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। पंचायत में इस मांग को लेकर सांसद, विधायक व डीसी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो धरने-प्रदर्शन का रुख अख्तियार किया जाएगा।
रविवार को काली माता मंदिर में जीतूवाला जोहड़ रेलवे फाटक पर अंडर पास के मामले पर महापंचायत कैप्टन राजेंद्र जांगड़ा, पार्षद सचिन जूसवाला, महिला पार्षद प्रतिनिधि अशोक जोगी व रोशनलाल जोगी की अध्यक्षता में हुई। महापंचायत सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई और डेढ़ घंटे तक चली। महापंचायत में रेलवे अंडर पास नहीं होने के कारण बनी समस्या पर विचार विमर्श किया गया और इसके निर्माण के लिए आंदोलन करने की रणनीति बनाई। रणनीति के तहत सोमवार को सभी कॉलोनियों के लोग सांसद, विधायक, डीसी को ज्ञापन सौंपकर यहां अंडर पास की मांग करेंगे। रेलवे बीकानेर मंडल के डीआरएम, जयपुर रेलवे मंडल के डीएम को भी मांग पत्र भेजा जाएगा। इसके बाद भी मांग नहीं मानी गई तो तलख तेवर अख्तियार किए जाएंगे और धरने-प्रदर्शन शुरू किए जाएंगे। महापंचायत में वार्ड नंबर 17ए 18ए 19ए 20 व 21 की विभिन्न कॉलोनियों के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

फाटक पर हर रोज फंस रहे आमजन व स्कूली बच्चे
जीतूवाला रेलवे फाटक के दूसरी ओर करीब दर्जनभर कॉलोनियां जीतूवाला जोहड़ क्षेत्र, ब्रह्मा कॉलोनी, बृजवासी कॉलोनी, सेवा नगर, शिव कॉलोनी, संजीव कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, भट्ठा कॉलोनी, न्यू उत्तम नगर, बालाजी काूलोनी, शास्त्री नगर आदि हैं। इनमें 45 हजार से अधिक लोग रहते है। यहां काफी संख्या में प्रवासी मजदूर भी रहते है, जो इंडस्ट्रीज एरिया की विभिन्न फैक्ट्रियों में काम करते है। रेलवे स्टेशन के बेहद नजदीक होने के कारण अक्सर यह फाटक बंद रहता है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हर रोज खासी संख्या में स्कूली बच्चे फाटक पर फंसे रहते हैं क्योंकि लगभग सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल फाटक की इस ओर पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की परेशानी नहीं समझ रहा कोई
पार्षद सचिन यादव जूसवाला, पार्षद प्रतिनिधि अशोक जोगी, रोशनलाल, कैप्टन राजेंद्र जांगड़ा, पूर्व पार्षद शिव कुमार गोठवाल, अनिल काठपालिया, रोहताश सिंह, नौरंग सिंह शेखावत, ओमपाल सिंह आदि ने बताया कि हजारों लोग हर रोज परेशान हो रहे है। अंडर पास के लिए बजट भी मंजूर हो चुका है। बावजूद इसके यहां अंडर पास का निर्माण नहीं किया जा रहा। हर रोज स्कूली बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। आमजन भी अक्सर फाटक पर फंसे रहते हैं।
फोटो 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed