{"_id":"5c86a9fcbdec2214114a26e0","slug":"181552329212-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर सड़क पर उतरे भवन निर्माण कारीगर मजदूर, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर सड़क पर उतरे भवन निर्माण कारीगर मजदूर, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। मांगों को लेकर भवन निर्माण कारीगर मजदूरों ने शहर में प्रदर्शन किया। मजदूरों ने नारेबाजी कर रोष जताया और सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को एआईयूटीयूसी से संबद्ध भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन के बैनर तले निर्माण मजदूरों ने रोष जताया। मजदूर-मिस्त्री नेहरू पार्क में एकत्रित हुए। यहां से जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए हांसी गेट, पुराना बस स्टैंड होते हुए चिड़ियाघर मोड़ से लघु सचिवालय पहुंचे। लघु सचिवालय के बाहर रोष प्रदर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री के नाम डीसी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व नेहरू पार्क में सभा की अध्यक्षता यूनियन के जिला प्रधान वजीर चंद ने की। सभा को एआईयूटीयूसी के राज्य सचिव हरिप्रकाश, यूनियन हरियाणा के राज्य प्रधान रामफल, कोषाध्यक्ष राजकुमार जांगड़ा, जिला उपाध्यक्ष मनीराम, जिला कमेटी सदस्य सुखबीर सिंह, देवदत्त, आजाद, सत्यवान, अशोक, ममता, प्रेम, किसान नेता जिले सिंह आदि ने संबोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाना चाहिए और कल्याणकारी उपाय करने चाहिए। लेकिन सरकार उन्हें ये सामाजिक सुरक्षा लाभ देने के लिए कतई गंभीर नहीं है। सरकार चाहे बीजेपी की हो, कांग्रेस की रही हो या किसी अन्य पार्टी की रही हो, श्रमिकों के जीवन में समस्याएं कम होने की बजाय बढ़ती ही गई। 1996 में कानून बनने के बाद राज्य सरकार ने 11 साल नियम बनाने में निकाल दिए। अब तक कितनी बार नियम बदले जा चुके हैं। श्रमिकों को नाजायज तंग करने के लिए बार-बार नियम बदल कर या नए फरमान जारी करके या नाजायज व बेतुकी शर्तेें थोप कर हितलाभों को पाने में बाधा डाली जा रही है। भवन निर्माण कामगारों के कल्याण बोर्ड के पास हजारों करोड़ रुपये जमा पड़े हैं लेकिन अब तक बहुत कम रुपये खर्च किए गए है। बोर्ड का न कोई आधारभूत ढांचा है, न पर्याप्त संख्या में स्टाफ। आज भी बहुत सारे कारीगर-मजदूरों को पंजीकरण और हितलाभ पाने का इंतजार है। वक्ताओं ने मांग की कि भवन निर्माण श्रमिकों को राहत प्रदान करने के लिए उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की जाए।ज्ञापन में अन्य मांगे भी दोहराई गई।
चुनाव तक धरना किया स्थगित
भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा के आह्वान पर चरखी दादरी व भिवानी जिले केें निर्माण मजदूर कारीगरों ने ऑनलाइन के विरोध में रोष जताया। साथ ही 21 फरवरी से चल रहे इस धरने को चुनाव की घोषणा होने के चलते स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
यूनियन जिला उपप्रधान नफे सिंह ने कहा की आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में प्रदेश के निर्माण मजदूर कारीगर झूठे नारे देने वाली सरकार को सबक सिखाएंगे।