{"_id":"5c82c582bdec2207143e819b","slug":"181552074114-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं की अंग्रेजी परीक्षा में पकड़े 305 नकलची, पांच परीक्षा केंद्र रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं की अंग्रेजी परीक्षा में पकड़े 305 नकलची, पांच परीक्षा केंद्र रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शुक्रवार से शुरू हुई दसवीं की परीक्षाओं के पहले दिन अंग्रेजी की परीक्षा में 305 नकलची पकड़े गए। अत्यधिक नकल के कारण पांच परीक्षा केंद्र रद्द किए गए। वहीं एक को शिफ्ट किया गया। नौ सुपरवाइजर भी ड्यूटी से हटाए गए।
अंग्रेजी की परीक्षा में 1667 परीक्षा केंद्रों पर लगभग साढ़े चार लाख परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते ने जिला रोहतक के कलानौर, निगाना व कहानौर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया, जहां सात नकलची पकड़े। बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद के उड़नदस्ते ने जिला रोहतक के महम, खरकड़ा और मदीना के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया तथा नकल के 23 नकलची पकड़े।
बोर्ड अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्तों द्वारा सभी जिलों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें जिला भिवानी, फतेहाबाद, जींद, पंचकुला, रोहतक, सिरसा, सोनीपत एवं नूंह के परीक्षा केंद्रों में नकल के 33 केस पकड़े तथा बोर्ड सचिव के विशेष उड़नदस्तों ने भिवानी, फरीदाबाद, हिसार एवं सोनीपत के परीक्षा केंद्रों में नकल के 10 केस पकड़े। रैपिड एक्शन फोर्स ने 35 केस पकड़े तथा अन्य उड़नदस्तों ने नकल के 197 मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते द्वारा जेकेएम स्कूल कलानौर-10 (बी-2), रावमावि. निगाना व रा.व.मा.वि. कहानौर-1 (बी-1) परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण शुक्रवार का पेपर रद्द कर दिया। इसके अतिरिक्त एसडीएम गन्नौर के उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्र राउवि. लड़सौली (सोनीपत) तथा आरएएफ 6 उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्र राकवमवि मातनहेल-2 (बी-2) पर परीक्षा की पवित्रता भंग होने के चलते रद्द कर दिया गया। अध्यक्ष उड़नदस्ते ने परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण परीक्षा केंद्र रा.व.मा.वि. निगाना को आगामी परीक्षाओं के लिए वैश्य व.मा.वि. रोहतक-25 परीक्षा केंद्र में प्रशासनिक आधार पर शिफ्ट किया गया है।
ये किए गए रिलीव
ड्यूटी में कोताही के कारण बोर्ड अध्यक्ष के उड़नदस्ते ने जे.के.एम.व.मा.वि. कलानौर-10 (बी-2) परीक्षा केंद्र पर नियुक्त सुपरवाइजर राजेश कुमार, सामाजिक अध्यापक व सुपरवाइजर राजेश कुमार, संस्कृत अध्यापक, रा.व.मा.वि. कटेसरा को रिलीव किया। बोर्ड अधीक्षक के विशेष उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्र अग्रसेन व.मा.वि. तोशाम-6 पर नियुक्त सुपरवाइजर सुरेंद्र कुमार, जेबीटी, रा.प्रा.पा. खरकड़ी सोहान को, आर.ए.एफ.-4 उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्र रा.क.व.मा.वि. शामड़ी-2 (सोनीपत) पर नियुक्त सुपरवाइजर कृष्ण कुमार, उपकार प.वि. जवाहरा को, एस.टी.एफ.-3 उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्र रा.व.मा.वि. नंदगांव (भिवानी) पर नियुक्त सुपरवाइजर कमल सिंह, गणित अध्यापक, रा.व.मा.वि. भिवानी को, प्रश्नपत्र उड़नदस्ता भिवानी द्वारा परीक्षा केंद्र रा.क.व.मा.वि. बामला-2 पर नियुक्त सुपरवाइजर रमेश कुमार, टीजीटी, जन सेवा विद्या विहार को व नरेंद्र कुमार विज्ञान अध्यापक, रा.व.मा.वि. गोलपुरा व अनिल कुमार, रा.प्रा.पा. पाजू तथा उपमंडल प्रश्नपत्र उड़नदस्ता गोहाना द्वारा परीक्षा केंद्र आर.के. हिंदू व.मा.वि. गोहाना-18 पर नियुक्त सुपरवाइजर अजय कुमार, जेबीटी अध्यापक को रिलीव किया गया। इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को पत्र लिखा गया है।