फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   एसबीआई बैंक के एटीएम को उखाड़ ले गए बदमाश

एसबीआई बैंक के एटीएम को उखाड़ ले गए बदमाश

Thu, 06 Dec 2018 01:09 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
एसबीआई बैंक के एटीएम को उखाड़ ले गए बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। बवानीखेड़ा में देर रात बदमाश एसबीआई के एटीएम को उखाड़ ले गए। बैंक में 20 लाख 25 हजार रुपये की नकदी थी। एटीएम कक्ष में कोई कैमरा नहीं लगा था बल्कि मशीन के अंदर ही कैमरा और डीवीआर फिट थी जिसे बदमाश ले गए। वारदात रात करीब दो बजे की है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो एक सीसीटीवी में एक टाटा कैंपर गाड़ी नजर आई है। पुलिस को उम्मीद है कि ये ही बदमाशों की गाड़ी है। पुलिस ने एटीएम का ठेका लेने वाली एजेंसी के प्रतिनिधि की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक माह तमें एटीएम उखाड़नेकी यह दूसरी वारदात है। पिछले महीने तोशाम में बदमाशों ने एटीएम उखाड़ा था।
बवानीखेड़ा के बाजार में बाबा कमालनाथ मंदिर के नजदीक स्थित एसबीआई एटीएम को बदमाशों ने देर रात करीब पौने दो बजे उखाड़ लिया। एटीएम कक्ष के मुख्य गेट के शीशे भी टूटे हुए थे। संभवत: एटीएम को गाड़ी से बांधकर उखाड़ने के दौरान ही ये टूटे हो। वारदात का पता सुबह लगा। इस एटीएम पर कोई सुरक्षा कर्मी नहीं था। सूचना के बाद बैंक अधिकारी और एटीएम का ठेका लेने वाली एजेंसी के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। बवानीखेड़ा थाना पुलिस ने पूरे कक्ष का मुआयना करने के बाद आसपास तथ्य जुटाने का प्रयास किया। कुछ सुराग हाथ लगे हैं जिनके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने कंपनी के फिल्ड ऑफिसर प्रदीप सूरी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं शिकायतकर्ता ने बताया कि एटीएम में 20 लाख 25 हजार रुपये थे।
विज्ञापन

सीसीटीवी में नजर आई बोलेरो कैंपर गाड़ी
एटीएम कक्ष में सीसीटीवी कैमरा नहीं था बल्कि मशीन में ही कैमरा लगा हुआ था जिसका डीवीआर भी अंदर ही था। बदमाश एटीएम को ही उखाड़ ले गए। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाश की तो एटीएम से थोड़ी दूरी पर लगे एक जगह लगे सीसीटीवी की फुटेज मिली जिसमें देर रात 01:50 पर एक बोलेरो कैंपर गाड़ी जाते हुए नजर आ रही है जिसमें कुछ युवक सवार है। पुलिस को उम्मीद है कि ये ही एटीएम उखाड़ने वाले बदमाश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 से दिन खराब था एटीएम, ठीक होते ही उखाड़ ले गए बदमाश
एसबीआई का यह एटीएम पिछले करीब 10 दिन से खराब था जिसे मंगलवार को ही ठीक किया गया। कंपनी के फिल्ड ऑफिसर प्रदीप सूरी ने बताया कि ठीक करने के दौरान नकदी चेक की तो उस समय 21 लाख 53 हजार रुपये थे। अब चेक किया तो उपभोक्ताओं ने करीब एक लाख 28 हजार रुपये इस एटीएम से निकाले हैं। यानी एटीएम में करीब 20 लाख 25 हजार रुपये की नकदी थी। मशीन मंगलवार को ही ठीक की गई और देर रात ही उखाड़ ली गई। कयास लगाए जा रहे हैं कि दिन में ही मशीन ठीक करने के दौरान बदमाश आसपास रहे हैं। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।
तोशाम में उखाड़ा एटीएम 20 दिन बाद मिला था तावडू में
बदमाशों ने दिवाली की रात तोशाम में एचडीएफसी का एटीएम उखाड़ा था जिसकी फुटेज भी मिली। बाद में एटीएम 27 नवंबर को मेवात के तावडू थाना क्षेत्र के गांव सरबस में मिला था। अभी भी बदमाश पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। एक ही तरह से एटीएम उखाड़कर ले जाने से पुलिस कयास लगा रही है कि पहले वाले बदमाशों का ही काम हो सकता है।


बदमाशों ने एटीएम उखाड़ा है। एजेंसी प्रतिनिधि की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। एटीएम में करीब 20 लाख 25 हजार रुपये बताए गए हैं। अभी कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। एक जगह एक सीसीटीवी में टाटा कैंपर गाड़ी नजर आई है। संभवत: इसी गाड़ी से वारदात को अंजाम दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
-दिलबाग सिंह, एसएचओ बवानीखेड़ा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed