फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   भिवानी-रोहतक मार्गपर हुन्नामल की प्याऊ के सामने धंसी सड़क

भिवानी-रोहतक मार्गपर हुन्नामल की प्याऊ के सामने धंसी सड़क

Tue, 24 Jul 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
भिवानी-रोहतक मार्गपर हुन्नामल की प्याऊ के सामने धंसी सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। हाल ही में बने बस स्टैंड से निनान गांव तक के नए फोरलेन हाईवे की सड़क हुन्नामल प्याऊ के पास धंस गई है। यहां एक गड्ढ़ा बन गया है जो करीब तीन फुट गहरा और करीब चार फुट तक चौड़ा है। अगर इसमें किसी वाहन का टायर आ गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को भी सूचित किया। बावजूद इसके कोई समाधान नहीं किया गया। अब स्थानीय लोगों ने झाड़ियां लगा रखी हैं ताकि वाहन चालकों को अवरोध दिखे।
करीब सालभर पहले भिवानी बस स्टैंड से थोड़ा आगे पेट्रोल पंप से निनान गांव तक का करीब तीन किलोमीटर के मार्ग को फोरलेन बनाया है। हुन्नामल प्याऊ के ठीक सामने दो-तीन कुई होती थी जिनसे आसपास के लोग पानी भरते थे। मार्ग को फोरलेन करने के फेर में इन्हें बंद कर दिया। इनमें भराव ठीक से नहीं होने के कारण अब फोरलेन मार्ग धंस गया है। करीब तीन फुट गहरा और करीब चार फुट चौड़ा गड्ढा बन गया है। बरसात का पानी सारा इसमें जा रहा है तो यह धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। मुख्य मार्ग पर इतना बड़ा गड्ढा होने के कारण हर समय हादसे की आशंका है। बड़े हादसे की आशंका के चलते ही स्थानीय लोगों ने गड्ढे पर झाडिय़ां रख दी है ताकि वाहन चालक इससे बच सके। मगर रात के समय ये झाडिय़ां भी नजर नहीं आती और फोरलेन मार्ग होने के चलते यहां से वाहन भी काफी तेज स्पीड से गुजरते है।
विज्ञापन

नाले की दीवार ढही
फोरलेन मार्ग के दोनों ओर बरसाती पानी निकासी के लिए नाला बनाया गया है। नाले का निर्माण करते हुए कहीं मसाले से मजबूर लेंटर बेस बना गया तो कहीं ईंटों की दीवार ही खड़ी कर दी गई। अब जहां ईंटों की दीवार बनाई थी, वह दीवार गिर चुकी है। जिस कारण सड़क के नीचे से भी मिट्टी खिसकने लगी है। कई जगह से फोरलेन मार्ग अंदर से थोथी हो चुकी है जिस कारण हादसे की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार की शिकायत, नहीं हो रही सुनवाई
स्थानीय लोगों हवा सिंह, पवन कुमार आदि ने बताया कि कुई का सही तरीके से भराव नहीं होने के कारण यह समस्या बनी है। अब इतना बड़ा गड्ढा मुख्य मार्ग पर होने से बड़ा हादसा हो सकता है। इस बारे में नेशनल हाईवे ऑथोरिटी के एसडीओ, एक्सईएन को सूचित किया मगर कोई ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed